Apple का ‘Pro and Tell’ इवेंट 28 अक्टूबर को, टचस्क्रीन MacBook से लेकर नए iPad Mini तक होंगे लॉन्च!

Apple का Pro and Tell इवेंट 28 अक्टूबर को होगा। इसमें पहला टचस्क्रीन MacBook, M6 प्रोसेसर वाला MacBook Pro और iMac, OLED डिस्प्ले वाला iPad Mini लॉन्च होने की उम्मीद है।

Apple Pro and Tell Event: Apple अगले हफ्ते अपना नया लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। कंपनी ने इसे ‘Pro and Tell’ नाम दिया है। इस इवेंट में पहली बार टचस्क्रीन वाला MacBook पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, नए MacBook Pro, M6 प्रोसेसर वाले iMac और नए iPad Mini से भी पर्दा उठ सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन डिवाइस के फीचर्स और लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Apple Pro and Tell Event

पहली बार टचस्क्रीन MacBook लाने की तैयारी

28 अक्टूबर को होगा Apple का ‘Pro and Tell’ इवेंट

Apple के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ग्रेग जोस्वियाक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके नए इवेंट की जानकारी दी है। टेक क्रिएटर Marques Brownlee की ओर से शेयर किए गए मीडिया इनवाइट के मुताबिक, यह इवेंट 28 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में आयोजित होगा। भारतीय समय के अनुसार, कार्यक्रम रात 10:30 बजे शुरू होगा।

End of Feed