13 अक्टूबर को Apple का बड़ा इवेंट, नए MacBook से लेकर Smart Home डिवाइस तक हो सकते हैं लॉन्च

भारतीय समय के अनुसार, इसकी शुरुआत 13 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे होने की जानकारी दी गई है। इस इवेंट में कंपनी अपना पहला स्मार्ट होम हब पेश कर सकती है। इसके अलावा नए HomePod Mini, Apple TV और MacBook Pro को लेकर भी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Apple एक बार फिर अपने नए प्रोडक्ट्स को लेकर चर्चा में है और कंपनी अपने कुछ नए प्रोडक्ट के लिए एक नया इवेंट लेकर आ रही है। Apple की तरफ से अपने करोड़ों फैंस को सरप्राइज देते हुए 13 अक्टूबर को 'Welcome Home' इवेंट का ऐलान किया गया है। अगर आप अपने लिए एक नया मैकबुक प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा और इंतजार कर लीजिए क्योंकि इस इवेंट में एप्पल नया Macbook लाने जा रहा है। इसके साथ ही वेलकम होम इवेंट में कई दूसरे प्रोडक्ट्स भी पेश किए जा सकते हैं।

Apple

एप्पल इस इवेंट में कई सारे प्रोडक्ट को लॉन्च कर सकता है।

माना जा रहा है कि इस बार Apple का फोकस स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी पर भी रहेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक सभी प्रोडक्ट्स की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में नए डिवाइसेज से जुड़ी कुछ बातें फिलहाल रिपोर्ट्स और लीक पर आधारित हैं।

End of Feed