टेक एंड गैजेट्स

M4 Chip के साथ लॉन्च हुआ Mac Mini, भारत में इतनी है कीमत, जानें फीचर्स

apple Mac Mini Launched in India: M4 चिप वाले मैक मिनी में 10 कोर CPU, 10 कोर GPU, 24GB तक की यूनिफाइड मेमोरी और 512GB तक का ऑनबोर्ड SSD स्टोरेज है। Apple का कहना है कि यह M1 मॉडल की तुलना में 1.8 गुना तक CPU और 2.2 गुना तक GPU परफॉरमेंस देता है।

Image

Mac Mini With M4 Chip

Mac Mini With M4 Chip: Apple ने अपने लेटेस्ट Mac मिनी को भारत में लॉन्च कर दिया है। मैक मिनी नए M4 और M4 Pro चिप्स से लैस है और इसमें एप्पल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिलता है। M4 मॉडल अपने पुराने मॉडल की तुलना में 1.8 गुना फास्ट CPU परफॉर्मेंस और 2.2 गुना फास्ट GPU परफॉर्मेंस प्रदान करता है। चलिए जानते हैं इसके फीचर्स और भारत में कीमत के बारे में...

भारत में Mac Mini की कीमत

भारत में M4 चिप वाले मैक मिनी की शुरुआती कीमत 59,900 रुपये है। इस कीमत पर 16GB की यूनिफाइड मेमोरी और 256GB की ऑनबोर्ड SSD स्टोरेज वाला वेरियंट आता है। इस मॉडल को 24GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है। वहीं M4 प्रो चिप वाले वेरियंट की कीमत 24GB रैम और 512GB की ऑनबोर्ड SSD स्टोरेज की कीमत 1,49,900 रुपये है। मैक मिनी को फिलहाल प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी शिपिंग 8 नवंबर से शुरू होगी।

M4 Chip वाले Mac Mini की खासियत

नए मैक मिनी की बड़ी खासियत यह है कि इसे एप्पल इंटेलिजेंस से लैस किया गया है, जो इमेज प्लेग्राउंड और जेनमोजी जैसे टूल के माध्यम से ऑन-डिवाइस स्पीच-टू-टेक्स्ट और इमेज जेनरेशन जैसी AI फीचर्स लाता है। इसके अलावा दिसंबर से शुरू होने वाले चैटजीपीटी के साथ एप्पल इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन हो जाएगा, जिससे यूजर्स को अलग ऐप की आवश्यकता के बिना एक बेहतर सिरी अनुभव मिलेगा।

अन्य फीचर्स की बात करें तो M4 चिप वाले मैक मिनी में 10 कोर CPU, 10 कोर GPU, 24GB तक की यूनिफाइड मेमोरी और 512GB तक का ऑनबोर्ड SSD स्टोरेज है। Apple का कहना है कि यह M1 मॉडल की तुलना में 1.8 गुना तक CPU और 2.2 गुना तक GPU परफॉरमेंस देता है। 5x5 इंच पर, रिफ्रेश किया गया मैक मिनी पिछली जनरेशन की तुलना में बहुत छोटे फॉर्म फैक्टर में भी आता है।

M4 Pro चिपसेट है काफी दमदार

Apple ने Mac Mini को नए M4 Pro चिपसेट से भी लैस किया है, जो काफी दमदार है। इसमें 14 कोर CPU, 20 कोर GPU, 64GB तक की यूनिफाइड मेमोरी और 8TB तक की SSD स्टोरेज शामिल है। M2 Pro Mac Mini की तुलना में यह मोशन में RAM को 2 गुना ज्यादा फास्ट तरीके से मोशन ग्राफिक्स प्रदान करता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें USB 3 स्पीड के साथ दो USB टाइप-C पोर्ट और आगे की तरफ 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। वहीं पीछे की तरफ M4 मिनी में तीन थंडरबोल्ट 4 पोर्ट हैं जबकि M4 प्रो वेरिएंट में तीन थंडरबोल्ट 5 पोर्ट हैं। दोनों मॉडल में गीगाबिट ईथरनेट और एक HDMI पोर्ट है। इसके साथ अधिकतम 120 Gb/s तक की डाटा ट्रांसफर स्पीड का दावा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article