टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 के फीचर्स आए सामने, कैमरे में होगा ये बड़ा बदलाव

Apple iPhone 17 Series Leaks: रिपोर्ट्स में दावा है कि अगले साल केवल iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा। यानी सीधे दौर पर कहें तो आपको आईफोन 16 प्रो सीरीज के मुकाबले आईफोन 17 प्रो सीरीज में काफी दमदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है।

Image

Apple iPhone 16 Pro Max and iPhone 16 Pro

Apple iPhone 17 Series Leaks: एप्पल ने कुछ ही महीने पहले अपनी आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया है। इसके साथ ही अब आईफोन 17 सीरीज को लेकर भी लीक्स सामने आने लगे हैं। लेटेस्ट लीक्स में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 17 प्रो सीरीज के साथ 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा। इसके अलावा नए आईफोन्स को पहले से बहुत कम डायनामिक आईलैंड के साथ पेश किया जाएगा।

Apple iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max: क्या होंगे बदलाव

कोरियाई पब्लिकेशन DigiTimes का दावा है कि अगले साल केवल iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा। बता दें कि सैमसंग पहले से ही टेलीफोटो लेंस के साथ 5X का पेरिस्कोप जूम ऑफर करता है। अब यही फीचर्स आपको 2025 के आईफोन में देखने मिल सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, Apple सप्लायर्स LG Innotek कथित तौर पर कैमरा मॉड्यूल के लिए नई सुविधाओं को सुरक्षित करने के लिए KRW 375.9 बिलियन (लगभग 2 करोड़ रुपये) का निवेश करेगा और इन फीचर्स का उद्देश्य अगले साल के iPhone 17 सीरीज के कैमरा मॉड्यूल का प्रोडक्शन करना है। यानी सीधे दौर पर कहें तो आपको आईफोन 16 प्रो सीरीज के मुकाबले आईफोन 17 प्रो सीरीज में काफी दमदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है।

बेसिक फोन में मिल सकते हैं प्रो फीचर्स

बता दें कि iPhone 16 Pro में iPhone 15 Pro Max जैसे फोन को एक्सक्लूसिव टेट्राप्रिज्म लेंस के साथ पेश किया था। हालांकि इस साल iPhone 16 Pro को भी 5x ऑप्टिकल जूम से लैस किया गया है, पहले यह फीचर केवल प्रो मैक्स वेरियंट में ही देखने मिलता था। अब आईफोन अगले साल के वेनिला iPhone 17 और iPhone 17 स्लिम मॉडल में भी इस पेरिस्कोप यूनिट को शामिल कर सकती है। दावा है कि नए आईफोन प्रो सीरीज को पहले से ज्यादा रैम और ज्यादा फास्ट प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। इसके अलावा सभी चार iPhone 17 मॉडल में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article