Apple iPhone 17 Air: एप्पल अगले साल अपने सबसे पतले iPhone मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोन को iPhone 17 Slim या Air कहा जा सकता है। रिपोर्ट्स का कहना है कि यह मॉडल 5mm जितना पतला हो सकता है जो इसे वास्तव में पतला और संभवतः हल्का बनाता है। यानी यह एप्पल का सबसे पतला आईफोन हो सकता है। लेकिन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पतला होने के बाद भी इस फोन को दमदार फीचर्स और प्रोसेसर से लैस किया जाएगा।
iPhone 17 सीरीज
अब तक कंपनी आईफोन सीरीज में चार मॉडल लॉन्च करती है। लेकिन 2025 में भी कंपनी 4 ही मॉडल को लॉन्च कर सकती है। iPhone 17 सीरीज में चार मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि अफवाह है कि प्लस मॉडल को एयर मॉडल से बदला जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, Apple "प्लस" मॉडल को ज़्यादा कॉम्पैक्ट, हल्के "स्लिम" या "एयर" मॉडल से बदल सकता है, जिसमें 6.6 इंच डिस्प्ले, 48MP रियर कैमरा और 8GB RAM होगी, जो बेहतरीन Apple इंटेलिजेंस परफॉरमेंस के लिए तैयार की गई है।
मिल सकता है पहले से दमदार सेल्फी कैमरा
पिछले iPhones से अलग, iPhone 17 की पूरी लाइनअप में 120Hz प्रोमोशन और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो फ़्लूडिटी और इंटरएक्टिविटी को बढ़ाएगा। सभी मॉडल में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा अपग्रेड हो सकता है, जो शार्प सेल्फी और ज्यादा शानदार वीडियो कॉल एक्सपीरियंस मिलेगा।
कैमरा सेटअप में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
iPhone 17 Pro Max में तीन 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे दिए जा सकते हैं, जिसमें बेहतर जूम के लिए नया टेट्राप्रिज्म लेंस शामिल है, जो मोबाइल फोटोग्राफी के लिए एक नया स्टैंडर्ड सेट करेगा। चुनिंदा मॉडल में एडजस्टेबल अपर्चर हो सकता है, जिससे यूजर को लाइट और डेप्थ ऑफ फील्ड पर ज़्यादा नियंत्रण मिलेगा, जो कि मौजूदा iPhones में नहीं है। सभी iPhone 17 मॉडल में लेटेस्ट A19 चिपसेट मिल सकता है। कंपनी नई सीरीज में रैम को भी अपग्रेड कर सकती है।
