भारत में 9 सितंबर को लॉन्च होगा आईफोन 16, लॉन्च से पहले जानें कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Series Launch Date: एप्पल ने आईफोन 16 सीरीज की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। आईफोन 16 सीरीज भारत में 9 सितंबर को लॉन्च होगी। पहले लीक्स में कहा जा रहा था कि यह फोन 10 सिंतबर को लॉन्च होंगे। यहां हम आपको आईफोन 16 के प्रमुख बदलाव और स्पेसिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं।

iPhone 16 Series Launch Date: यदि आप आईफोन लवर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एप्पल 9 सितंबर को भारत में आईफोन 16 सीरीज को पेश करने वाला है। कंपनी ने एक इनवाइट में इसकी घोषणा की है। इस इवेंट में चार आईफोन मॉडल, नई एप्पल वॉच और एयरपॉड्स को लॉन्च कर सकता है। एप्पल फॉल इवेंट कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में अपने हेडक्वार्टर से लाइव होगा। जो भारतीय समयानुसार 9 सितंबर रात 10:30 बजे से शुरू होगा।

iPhone 16 Series

iPhone 16 Series

iPhone 16 सीरीज में ये मॉडल होंगे लॉन्च

पहले की तरह आईफोन मेकर चार नए मॉडल को पेश करेगा, जिसमें आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स शामिल हैं। एनालिस्ट मिंग ची कुओ का दावा है कि iPhone 16 मॉडल पांच कलर- ब्लैक, ग्रीन, पिंक, ब्लू और व्हाइट में पेश किया जा सकता है।

End of Feed