Apple Iphone iOS 18 Update Release Date: आईफोन 16 सीरीज लॉन्च के बाद एप्पल ने आईओएस 18 रोलआउट की तारीख की घोषणा कर दी है। टेक दिग्गज 16 सितंबर को अपना लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, iOS 18 जारी करना शुरू करेगा। iOS 18 अपडेट के साथ कई शानदार फीचर्स और सुधार को जारी किया जाएगा। वहीं iOS 18.1 अपडेट के साथ कंपनी एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स भी जारी करेगी। आईफोन 16 सीरीज को पहले से आईओएस 18 से लैस कर रही है। वहीं 16 सितंबर से पुराने मॉडल को भी iOS 18 का अपडेट मिलेगा।
iOS 18 (Image-Apple)
इन आईफोन मॉडल को मिलेगा iOS 18 का अपडेट
आईफोन एक्सआर
आईफोन एक्सएस
आईफोन XS मैक्स
आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो, आईफोन 11 प्रो मैक्स
आईफोन 12, आईफोन 12 मिनी, आईफोन 12 प्रो, आईफोन 12 प्रो मैक्स
आईफोन 13, आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13 प्रो, आईफोन 13 प्रो मैक्स
आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 14 प्रो, आईफोन 14 प्रो मैक्स
आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो, आईफोन 15 प्रो मैक्स
iPhone SE (दूसरी और तीसरी जनरेशन)
iOS 18
iOS 18 में मिलेंगे ये फीचर्स
आईओएस 18 में कस्टमाइजेबल होम स्क्रीन मिलेगी। इसमें ऐप्स को किसी भी जगह पर मैनेज किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को कई और कस्टमाइज ऑप्शन मिलने वाले हैं। नए ओएस में अपनी फेवरेट ऐप को डॉक पर भी प्लेस्ड किया जा सकेगा तथा कंट्रोल सेंटर में थर्ड पार्टी ऐप भी शामिल हो सकेगी।
iOS 18 में आईफोन यूजर अपनी पसंद के अनुसार ऐप्स के लुक को भी बदल पाएंगे। कंपनी की ओर से डार्क और टिंटेड कस्टमाइजेशन को पेश किया जाएगा जिसके जरिये ऐप कलर भी चेंज हो सकेगा। इसके अलावा यूजर्स ऐप आइकॉन और विजेट्स का साइज भी बदल सकते हैं।
इसके अलावा यूजर्स को होम स्क्रीन से ही Face ID से लॉक करने की सुविधा मिलेगी। आईफोन यूजर्स को Photos ऐप को रीडिजाइन करने, लोकेशन, टाइम व इवेंट के हिसाब से फोटो ग्रुपिंग और उन्हें सर्च करने की सुविधा मिलेगी।
ऐसे कर सकेंगे iOS 18 अपडेट
- अपने iPhone पर सेटिंग्स पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करें और जनरल पर टैप करें।
- सॉफ्टवेयर अपडेट ऑप्शन पर जाएं।
- यदि आपके आईफोन के लिए iOS 18 उपलब्ध है, तो आपको इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करने का ऑप्शन मिलेगा।
