टेक एंड गैजेट्स

बेंगलुरु में खुलने जा रहा ऐप्पल का पहला रिटेल स्टोर, इस दिन होगा उद्घाटन

इससे पहले Apple BKC (मुंबई) और Apple Saket (दिल्ली) खोले जा चुके हैं। नया स्टोर Apple Hebbal के नाम से खोला जाएगा और यह बेंगलुरु के Phoenix Mall में स्थित होगा। ऐप्पल का यह कदम भारत में अपने रिटेल विस्तार की योजना का हिस्सा है।

Image

Apple Store in Bengaluru/Photo-Apple

Apple Store: ऐप्पल ने गुरुवार को घोषणा की कि वह बेंगलुरु में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने जा रहा है। यह स्टोर 2 सितंबर, मंगलवार दोपहर 1 बजे ग्राहकों के लिए खुल जाएगा। यह भारत में ऐप्पल का तीसरा आधिकारिक स्टोर होगा, इससे पहले Apple BKC (मुंबई) और Apple Saket (दिल्ली) खोले जा चुके हैं। नया स्टोर Apple Hebbal के नाम से खोला जाएगा और यह बेंगलुरु के Phoenix Mall में स्थित होगा। ऐप्पल का यह कदम भारत में अपने रिटेल विस्तार की योजना का हिस्सा है।

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने बताया कि इस स्टोर की बैरिकेड डिजाइन गुरुवार सुबह लॉन्च हुई, जिसमें भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित रंगीन और आकर्षक पंखों को दिखाया गया है। जैसा कि अन्य ऐप्पल स्टोर्स में होता है, यहां भी ग्राहकों की मदद के लिए Apple Specialists, Creatives, Geniuses और बिजनेस टीम्स मौजूद होंगी।

इसके अलावा, यह स्टोर लोकप्रिय "Today at Apple" सेशंस भी आयोजित करेगा। इन मुफ्त सेशंस में विशेषज्ञ ग्राहकों को उनके ऐप्पल डिवाइस का बेहतर उपयोग करना सिखाते हैं, साथ ही कला, कहानी कहने, प्रोडक्टिविटी और कोडिंग जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन मिलता है।

ऐप्पल के पहले दो स्टोर्स Apple BKC (मुंबई), जो अप्रैल 2023 में Jio World Drive Mall (BKC) में खुला था और Apple Saket (दिल्ली), जो Select Citywalk Mall में स्थित हैं, पहले से ही ग्राहकों को एक शानदार अनुभव दे रहे हैं। BKC स्टोर अपनी दो-मंजिला इमारत और लकड़ी से बने खास सीलिंग डिज़ाइन के लिए मशहूर है।

इन सभी स्टोर्स में ग्राहक iPhone, Mac, Apple Watch समेत सभी उत्पादों को आजमा सकते हैं, खरीदारी से पहले अनुभव कर सकते हैं, साथ ही इन-परसन टेक्निकल सपोर्ट, सर्विस, ट्रेड-इन और सेटअप सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी प्राप्त कर सकते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article