Apple Festive Offers: रंगोली डिजाइन वाले खास AirPods लॉन्च, iPhone और Mac पर मिलेगी 15,000 रुपये तक की छूट

Apple के नए Special Edition AirPods की सबसे खास बात इनका चार्जिंग केस है। इस पर भारतीय रंगोली कला से प्रेरित डिजाइन दिया गया है, जो इन्हें बाकी AirPods से अलग बनाता है। कंपनी ग्राहकों को फेस्टिव सीजन में तगड़े डिस्काउंट भी दे रही है।

अगर आप एप्पल एयरपॉड्स या फिर कोई और प्रोडक्ट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। एप्पल ने खास डिजाइन वाले नए एयरपॉड्स लॉन्च कर दिए हैं। Apple ने भारत में फेस्टिव सीजन के मौके पर अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए नए ऑफर्स पेश किए हैं। इस बार कंपनी ने खास रंगोली डिजाइन वाले Special Edition AirPods भी लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही, ग्राहकों को चुनिंदा iPhone, MacBook, iPad और Apple Watch खरीदने पर कई तरह के फायदे मिलेंगे। कुछ डिवाइस पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और आसान किस्तों में पेमेंट करने का विकल्प भी दिया जा रहा है।

Airpods Apple

एप्पल अपने फैंस को फेस्टिव सीजन में धमाकेदार ऑफर्स भी दे रहा है।

ऐसे में अगर आप Apple का कोई नया प्रोडक्ट खरीदने वाले हैं तो अब आप फेस्टिव सीजन में भारी भरकम बचत कर पाएंगे। आइए आपको नए एयरपॉड्स की कीमत और प्रोडक्ट पर मिलने वाले फेस्टिव ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

End of Feed