टेक एंड गैजेट्स

Apple Event: इंतजार खत्म, इस दिन लॉन्च होगी iPhone 17 सीरीज, टिम कुक ने की घोषणा

iPhone 17 Series Launch Date: ऐप्पल का यह "Awe Dropping" इवेंट 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च होगी, जिसमें नया iPhone 17 Air मॉडल भी शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स को कुछ दिनों बाद मार्केट में पेश किया जाएगा और ये हाल ही में WWDC 2025 में दिखाए गए iOS 26 के नए यूजर इंटरफेस के साथ आएंगे।

Image

Apple Event 2025/Photo-Apple

ऐप्पल के जिस इवेंट की तारीख का फैन्स को इंतजार था, वो इंतजार अब खत्म हो गया है। एपल ने अपने मेगा इवेंट की तारीख की घोषणा कर दी है। ऐप्पल का यह "Awe Dropping" इवेंट 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च होगी, जिसमें नया iPhone 17 Air मॉडल भी शामिल होगा।

इन स्मार्टफोन्स को कुछ दिनों बाद मार्केट में पेश किया जाएगा और ये हाल ही में WWDC 2025 में दिखाए गए iOS 26 के नए यूजर इंटरफेस के साथ आएंगे। इसके अलावा, इस इवेंट में Apple Watch Series 11 और AirPods Pro 3 के लॉन्च की भी उम्मीद है। इस इवेंट की तारीख की जानकारी खुद ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा

ऐप्पल के इनवाइट के अनुसार, यह वर्चुअल लॉन्च इवेंट होगा और इसे 9 सितंबर को सुबह 10 बजे (PT) यानी भारत में रात 10:30 बजे (IST) से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यूजर्स इस इवेंट को YouTube, Apple TV+ ऐप और Apple.com वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे।

क्या-क्या होगा खास?

रिपोर्ट्स और लीक के अनुसार, इस बार कंपनी iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पेश करेगी। वहीं, बेहद स्लिम डिजाइन वाला iPhone 17 Air मॉडल भी लॉन्च हो सकता है, जो पिछले साल के iPhone 16 Plus की जगह लेगा। इसके अलावा, कंपनी Apple Watch Series 11 पेश कर सकती है, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि क्या इवेंट में Apple Watch Ultra 2 का सक्सेसर भी लाया जाएगा या नहीं।

AirPods Pro 3 से जुड़ी उम्मीदें

इस इवेंट में लंबे समय से इंतजार किए जा रहे AirPods Pro 3 का भी ऐलान हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए ईयरबड्स में एक अपडेटेड चिप होगा जो बेहतर ऑडियो क्वालिटी, ज्यादा प्रभावी नॉइज कैंसलेशन और लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करेगा। साथ ही इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग का सपोर्ट मिलने की भी संभावना है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article