भारतीय डेवलपर्स की छप्परफाड़ कमाई, ऐप स्टोर इकोसिस्टम से कमाए 44 हजार करोड़ रुपये, एप्पल सीईओ ने कहा-आर्थिक चमत्कार

Apple App Store: 2024 में ऐप स्टोर डेवलपर्स ने भौतिक वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री से कुल बिलिंग और बिक्री में 38,906 करोड़ रुपए (4.65 बिलियन डॉलर), इन-ऐप विज्ञापन से 3,014 करोड़ रुपए (352.9 मिलियन डॉलर) और डिजिटल वस्तुओं और सेवाओं से 2,527 करोड़ रुपए (302 मिलियन डॉलर) कमाए।

Apple App Store: भारत में ऐप स्टोर इकोसिस्टम ने 2024 में डेवलपर बिलिंग और बिक्री में 44,447 करोड़ रुपए (5.31 बिलियन डॉलर) की सुविधा प्रदान की। यह जानकारी सोमवार को एक नई एप्पल स्टडी से सामने आई है। ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि ऐप स्टोर भारत और दुनिया भर के डेवलपर्स के लिए एक आर्थिक चमत्कार रहा है और हम उनके काम को सपोर्ट करने के लिए बेहद खुश हैं।

डेवलपर्स को मिला 94% लाभ

यह स्टडी भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के प्रोफेसर विश्वनाथ पिंगली ने की है। स्टडी से जानकारी मिलती है कि एप्पल को बिना कोई कमीशन दिए 94 प्रतिशत से अधिक का व्यापारिक लाभ केवल डेवलपर्स और विभिन्न आकार के व्यवसायों को मिला।

End of Feed