IDF:भारत के पास मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर,दुनिया कर रही है तारीफ-अनुराग ठाकुर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2023, 04:16 PM IST

India Emerging digital super power:साल 2021-22 भारत में 48 अरब ट्रांजैक्शन होते थे। जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। और दूसरे नंबर पर चीन है। और वहां 18 अरब रियल टाइम ट्रांजैक्शन होता है।

India Emerging digital super power:डिजिटल क्षेत्र में जो काम बड़े-बड़े देश नहीं कर पा रहे हैं, वह भारत में हो रहा है। भारत के गांवों में भी QR कोड से पेमेंट हो रहे हैं। दुनिया का 40 फीसदी रियल टाइम डिजिटल लेन-देन भारत में हो रहा है। डाटा खपत के मामले में भारत नंबर वन बन चुका है। ऐसे दौर में हम गर्व से कह सकते है कि भारत डिजिटल क्रांति का अगुआ है। और वह तकनीकी के दम पर दुनिया के हर व्यक्ति से कनेक्ट, कम्युनिकेट, साझेदारी करने में अहम भूमिका निभा रहा है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण और युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को इंडिया डिजिटल फेस्ट में कही है। उन्होंने टाइम्स नेटवर्क की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इसके जरिए डिजिटल क्षेत्र में जागरुकता बढ़ाने में मदद लेगी। साथ ही दुनिया यह भी जानेगी कि भारत दूसरे देशों की तुलना डिजिटल क्षेत्र में कहीं आगे हैं।

INDIA DIGITAL FEST-Anurag Thakur

इंडिया डिजिटल फेस्ट में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान फोकस

End of Feed