Anthropic ने लॉन्च किया कमाल का AI मॉडल, एलन मस्क भी हुए मुरीद, आखिर क्या है इसमें खास?

Anthropic ने एक ऐसा एआई मॉडल लॉन्च किया है जिसने पूरी टेक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। यहां तक कि एलन मस्क भी इसके मुरीद हो गए हैं। नए मॉडल का नाम Claude Opus 4.8 है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है। शुरुआत ओपनआई के ChatGPT ने की थी और उसके बाद Anthropic ने अपने एआई मॉडल से पूरी दुनिया में तहलता मचा रखा है। इसी बीच Anthropic ने अपना नया फ्लैगशिप मॉडल Claude Opus 4.8 लॉन्च किया है, जिसे लेकर टेक जगत में काफी चर्चा हो रही है। लॉन्च के बाद एलन मस्क (Elon Musk) ने भी इसकी सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर "Nice work" लिखकर कंपनी की प्रशंसा की।

Anthropic Claude Opus 4.8

Anthropic ने लॉन्च किया कमाल का AI मॉडल, एलन मस्क भी हुए मुरीद, आखिर क्या है इसमें खास?

Claude Opus 4.8 में क्या है नया?

Anthropic ने अपने इस मॉडल को लेकर दावा किया है कि Claude Opus 4.8 को पहले की तुलना में अधिक समझदार, जागरूक और लंबे समय तक स्वतंत्र रूप से काम करने में सक्षम बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल जटिल कार्यों को बेहतर तरीके से संभाल सकता है और अपनी सीमाओं को पहचानने में भी अधिक सक्षम है यानी इसमें पक्षपात की संभावना कम है। सबसे खास बात यह है कि नया मॉडल पुराने वर्जन की तुलना में बेहतर प्रदर्शन देने के बावजूद उसी कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा।

End of Feed