Android 17 Beta 2 Released: OTP फ्रॉड पर लगेगी रोक, बदल जाएगा एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल का अंदाज

Android 17 Beta 2 का सबसे खास फीचर नया ऐप बबल सिस्टम है। अब यूजर्स किसी भी ऐप के लिए फ्लोटिंग बबल बना सकेंगे। इसके लिए यूजर को टास्कबार में ऐप आइकन को लॉन्ग प्रेस करना होगा, जिसके बाद उस ऐप का बबल स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Google ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 17 के दूसरे बीटा वर्जन (Android 17 Beta 2) को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने इसी महीने एंड्रॉयड 17 का पहला बीटा वर्जन Pixel स्मार्टफोन यूजर्स के लिए रोल आउट किया था। Google का कहना है कि एंड्रॉयड 17 अपडेट का मुख्य फोकस बेहतर परफॉर्मेंस, स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस और फोन की परफॉरमेंस को और अधिक बेहतर बनाना है। नए Beta 2 अपडेट में कई नए फीचर्स के साथ-साथ सिक्योरिटी और प्राइवेसी में भी महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं।

Android 17 Beta 2

Android 17 Beta 2

Pixel यूजर्स को मिला नया Beta 2 अपडेट

Google ने Android Developers ब्लॉग में जानकारी दी है कि एंड्रॉयड 17 का दूसरा बीटा अपडेट Pixel स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया जा चुका है। इस अपडेट में सिस्टम लेवल, प्राइवेसी, यूजर इंटरफेस और परफॉर्मेंस से जुड़े कई सुधार शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्य अगले महीने के मध्य तक प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी हासिल करना है, जिससे जल्द ही इसका स्टेबल वर्जन भी जारी किया जा सके।

End of Feed