टेक एंड गैजेट्स

Android 16 की रिलीज तारीख आई सामने, गूगल करने वाला है ये बड़े बदलाव

Google Android 16 release date: Android 16 को 2025 की दूसरी तिमाही में एक बड़ी रिलीज के जरिए रोल आउट किया जाएगा, जबकि Q4 2025 में एक और छोटी रिलीज होगी। गूगल का कहना है कि बड़ी रिलीज में 'ऐप्स को प्रभावित करने वाले अपडेट किए जाएंगे। जबकि Q4 छोटी रिलीज में फीचर अपडेट, ऑप्टिमाइजेशन और बग फिक्स करना जैसे अपग्रेड मिलेंगे।

Image

Android 16

Google Android 16 release date: गूगल ने स्मार्टफोन के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। एंड्रॉयड डेवलपर्स ब्लॉग के अपडेट में गूगल ने 2025 में दो रिलीज की योजना की घोषणा की है। जिसमें दूसरी तिमाही में एक प्रमुख रिलीज और Q4 में एक छोटा अपडेट देने की बात कही है। बता दें कि Android 16 अगले साल की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है।

Android 16 कब रिलीज होगा?

गूगल का कहना है कि एंड्रॉइड 16 लॉन्च को Q3 की जगह Q2 में पेश किया जाएगा। ऐसे में अप्रैल, मई या जून में एंड्रॉयड 16 लॉन्च किया जा सकता है। गूगल का कहना है कि यह बदलाव 'हमारे इकोसिस्टम में डिवाइस लॉन्च के शेड्यूल के साथ बेहतर तालमेल बिठाने के लिए हो रहा है, ताकि अधिक डिवाइस को एंड्रॉयड का प्रमुख रिलीज जल्दी मिल सके।

कंपनी ने कहा कि, Android 16 को 2025 की दूसरी तिमाही में एक बड़ी रिलीज के जरिए रोल आउट किया जाएगा, जबकि Q4 2025 में एक और छोटी रिलीज होगी। गूगल का कहना है कि बड़ी रिलीज में 'ऐप्स को प्रभावित करने वाले अपडेट किए जाएंगे। जबकि Q4 छोटी रिलीज में फीचर अपडेट, ऑप्टिमाइजेशन और बग फिक्स करना जैसे अपग्रेड मिलेंगे।

Google Pixel 10 सीरीज

इससे यह भी पता चलता है कि Google इस साल की तरह ही अपने अगले Pixel सीरीज स्मार्टफोन को जल्दी लॉन्च करने की योजना बना रहा है। बता दें कि सबसे पहले पिक्सल फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड का सपोर्ट मिलता है। ऐसे में Android 16 को सबसे पहले गूगल पिक्सल 10 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, इस साल Pixel 9 सीरीज अगस्त की शुरुआत में रिलीज होने के कारण, Google को रोल आउट शेड्यूल में देरी करनी पड़ी थी। यह संभावना है कि Google अगस्त में नए Pixel स्मार्टफोन जारी कर सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article