WhatsApp में आने वाला है कमाल का फीचर, अब नहीं भूलेंगे किसी का बर्थडे, मिलेगा रिमाइंडर

WhatsApp नए Scheduled Messages फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। जानें Android पर कैसे शेड्यूल होंगे मैसेज, फोटो और वीडियो, क्या फोन ऑफलाइन होने पर भी जाएगा मैसेज और कब मिलेगा फीचर।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया शेड्यूल मैसेज फीचर टेस्ट कर रहा है। इसकी मदद से आप किसी को भी मैसेज लिखकर पहले से तारीख और समय तय कर सकेंगे। इसके बाद तय समय पर मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए आपको उस समय WhatsApp खोलने या फोन को ऑनलाइन रखने की जरूरत भी नहीं होगी। फिलहाल यह फीचर कुछ Android बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

WhatsApp Update

टेक्स्ट के साथ फोटो और वीडियो भी कर सकेंगे शेड्यूल

कैसे काम करेगा WhatsApp का शेड्यूल मैसेज फीचर?

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp इस फीचर को Android बीटा वर्जन 2.26.40.7 इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स के लिए जारी कर रहा है। इसके जरिए यूजर्स किसी व्यक्तिगत चैट या ग्रुप में मैसेज भेजने का समय पहले से तय कर सकेंगे।

End of Feed