Amazon Summer Sale 2025: अमेजन ने अपनी समर सेल 2025 की घोषणा कर दी है। और यह सेल 1 मई से लाइव हो गई है। इस शानदार सेल में एसी, टीवी, लैपटॉप, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, स्मार्टवॉच और ईयरफोन सहित कई कैटेगरी पर भारी छूट दी जा रही है। इसके अलावा ग्राहक बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज डील्स और नो-कॉस्ट ईएमआई का फायदा उठाकर कम कीमत में बेहतरीन प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। यहां हम प्रोडक्ट वाइज बेस्ट डिस्काउंट बता रहे हैं।
Amazon Great Summer Sale 2025
एसी पर 54% तक की छूट
गर्मियों में राहत पाने के लिए अब एसी खरीदने का सबसे अच्छा मौका है। अमेजन समर सेल 2025 के तहत स्प्लिट, विंडो और इन्वर्टर एसी पर 54% तक की छूट दी जा रही है। सैमसंग, एलजी और वोल्टास जैसी ब्रांड्स पर अतिरिक्त बैंक ऑफर और ईएमआई विकल्प उपलब्ध हैं।
फ्रिज पर 43% तक की छूट
अमेजन की समर सेल में सिंगल डोर, डबल डोर और कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर अब 43% तक कम कीमत में उपलब्ध हैं। साथ ही एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा है।
वॉशिंग मशीन पर 42% तक की छूट
फुली ऑटोमैटिक और सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन पर 42% तक की छूट मिल रही है। विश्वसनीय ब्रांड्स के साथ एक्सचेंज और फाइनेंसिंग विकल्प भी दिए जा रहे हैं।
स्मार्ट टीवी पर 66% तक की छूट
एचडी, 4K और OLED स्मार्ट टीवी पर 66% तक की छूट का लाभ उठाएं। बड़ी स्क्रीन, शानदार डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स के साथ यह एक बेहतरीन अपग्रेड का मौका है।
Amazon Great Summer Sale 2025: Kodak और Blaupunkt Smart TVs पर शानदार ऑफर्स
अमेजन ग्रेट समर सेल 2025 में Kodak और Blaupunkt ने भी अपनी टीवी पर भारी डिस्काउंट की घोषणा कर दी है। एचडी रेडी, फुल एचडी, 4K और QLED वेरिएंट्स के साथ इन टीवी की कीमतें सिर्फ ₹5,999 से शुरू हो रही हैं।
Kodak Smart TVs पर धमाकेदार ऑफर्स
Kodak ने Google TV प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर भारत में QLED टीवी की नई रेंज लॉन्च की है, जो 43 इंच से लेकर 75 इंच तक के वेरिएंट्स में उपलब्ध है। ये टीवी 1.1 बिलियन कलर्स, Dolby Atmos, 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज जैसे फीचर्स से लैस हैं।
Kodak QLED टीवी की प्रमुख डील्स
- 43-इंच Matrix QLED- ₹20,499
- 50-इंच- ₹24,999
- 55-इंच- ₹30,499
- 65-इंच- ₹41,999
- 75-इंच प्रीमियम QLED- ₹69,999
इन टीवी में Dolby MS12, HDR10, Dolby Digital Plus, इन-बिल्ट Chromecast और 1000+ ऐप्स का सपोर्ट शामिल है। Bezel-less और Airslim डिजाइन इनकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।
Kodak Special Edition और 9XPRO सीरीज
Kodak की Special Edition सीरीज में 24-इंच, 32-इंच और 42-इंच के वेरिएंट्स हैं, जिनकी शुरुआती कीमत ₹5,999 है। ये टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस भी देते हैं। इनमें YouTube, Sony Liv, Prime Video और Zee5 जैसे लोकप्रिय ऐप्स पहले से इंस्टॉल होते हैं।
वहीं Kodak की 9XPRO सीरीज Android 11 पर आधारित है और इसमें 32 इंच से लेकर 43 इंच तक के HD Ready और Full HD वेरिएंट्स हैं। इनकी कीमत ₹9,999 से शुरू होती है। ये टीवी Realtek प्रोसेसर, Dolby Digital Plus, Netflix, Google Assistant और Chromecast जैसी स्मार्ट फीचर्स से लैस हैं।
लैपटॉप और गेमिंग लैपटॉप पर भारी छूट
वर्क, स्टडी और एंटरटेनमेंट के लिए लैपटॉप पर 44% तक और गेमिंग लैपटॉप पर 39% तक की छूट मिल रही है। एचपी, डेल और लेनोवो जैसी कंपनियों के मॉडल कम कीमत में उपलब्ध हैं।
टैबलेट, स्मार्टवॉच और ईयरफोन पर भी शानदार ऑफर
टैबलेट्स पर 47%, स्मार्टवॉच पर 58% और ईयरफोन-हेडफोन पर 68% तक की छूट दी जा रही है। इस सेल में आपके डिजिटल गैजेट्स को अपग्रेड करना अब और भी किफायती हो गया है।
