Amazon Prime Day Sale में 10,000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 13, जानें कैसे उठाएं फायदा

Amazon Prime Day Sale 2025 Discount on Oneplus: OnePlus 13 में 6.82 इंच की LTPO 3K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके अलावा, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 24GB रैम और 1TB स्टोरेज जैसी हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस मिलती हैं।

Amazon Prime Day Sale 2025: कल यानी 12 जुलाई से अमेजन प्राइम डे सेल 2025 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस सेल में OnePlus 13 स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत पर ₹10,000 से भी ज्यादा की कटौती हुई है। अगर आप OnePlus 13 लेने की सोच रहे थे, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है।

Amazon Prime Day Sale 2025

Amazon Prime Day Sale 2025 में OnePlus 13 स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। (फोटो सोर्स-istock)

Prime Members के लिए खास ऑफर

अमेजन प्राइम डे सेल में OnePlus 13 केवल प्राइम मेंबर्स के लिए डिस्काउंटेड रेट पर उपलब्ध है। अगर आप प्राइम मेंबर हैं, तो ₹69,999 की जगह ₹59,999 में यह फोन खरीद सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी है। यानी आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके OnePlus 13 की कीमत और भी कम कर सकते हैं। एक्सचेंज वैल्यू के हिसाब से यह कीमत करीब ₹50,000 तक जा सकती है।

End of Feed