आज से Amazon Prime Day 2024 सेल की शुरुआत, सस्ते में मिल रहा iPhone

Amazon Prime Day 2024 Sale: 20 जुलाई से 21 जुलाई तक अमेजन प्राइम डे 2024 सेल की शुरुआत हो गई है। इस सेल में iPhone 13, iPhone 15 और iPhone 15 Plus को बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकता है। चलिए जानते हैं ऑफर्स और डील्स के बारे में...

Amazon Prime Day 2024 Sale: भारत में 20 जुलाई से अमेजन प्राइम डे 2024 सेल (Amazon Prime Day 2024) की शुरुआत हो गई है। दो दिन चलने वाली इस सेल में आप बहुत कम कीमत में प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। सेल में स्मार्टफोन, एक्सेसरीज, होम अप्लायंस, लैपटॉप, पीसी और अन्य कैटेगरी में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की एक विस्तृत सीरीज पर बड़ी छूट, बैंक कूपन और अन्य ऑफर मिल रहे हैं। ये डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर आमतौर पर लिस्ट एमआरपी की तुलना में काफी कम कीमतों पर उपलब्ध हैं। इस सेल में लगभग सभी कंपनियों के स्मार्टफोन पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही आप आईफोन को भी बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Amazon Prime Day 2024 Sale: कितने में मिलेगा आईफोन

अमेजन प्राइम डे 2024 सेल में सभी आईफोन पर दमदार डिस्काउंट और बेस्ट डील्स मिल रही हैं। सेल में आप iPhone 13 (128GB) वेरियंट को मात्र 48,799 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में 6.1 इंच का शानदार डिस्प्ले और दमदार कैमरा सेटअप मिलता है।

End of Feed