एक चार्ज और 3 महीने चलेगा नया Kindle Paperwhite, 7 इंच स्क्रीन और 16GB रैम का सपोर्ट, कीमत सिर्फ इतनी

Amazon Kindle Paperwhite: किंडल पेपरवाइट 7 इंच के ई-इंक डिस्प्ले से लैस है जिसमें 12 सफेद एलईडी और 13 एम्बर एलईडी हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें बेहतर कंट्रास्ट रेशियो देने के लिए एक नया ऑक्साइड थिन-फिल्म ट्रांजिस्टर है। अमेजन का कहना है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन महीने (या 12 सप्ताह) तक चल सकती है।

Amazon Kindle Paperwhite: अमेजन ने भारत में अपने नए Kindle Paperwhite को लॉन्च कर दिया है। नया किंडल डिवाइस 7 इंच की बड़ी ई-इंक स्क्रीन, डुअल-कोर प्रोसेसर और तीन महीने (12 सप्ताह) की बैटरी लाइफ के साथ आता है।

Amazon Kindle Paperwhite

Amazon Kindle Paperwhite

Amazon Kindle Paperwhite: कितनी है कीमत

नए किंडल पेपरवाइट को सिंगल ब्लैक कलर में सकता है। भारत में इसकी कीमत 16,999 रुपये है। ग्राहक ई-बुक रीडर के लिए ब्लैक मरीन ग्रीन और ट्यूलिप पिंक कलर और 1,999 रुपये की कीमत पर केस भी खरीद सकते हैं। इसे अमेजन इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

End of Feed