टेक एंड गैजेट्स

Amazon Black Friday: इंस्‍टैंट डिस्‍काउंट, कैशबैक के साथ iPhone पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

Amazon Black Friday Sale: ई-कॉमर्स दिग्गज ने Apple, iQOO, OnePlus, Realme, Redmi और Tecno जैसे प्रमुख ब्रांडों के स्मार्टफ़ोन पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट की घोषणा की है। ब्‍लैक फ्राइडे सेल के लिए, प्राइम मेंबर्स अमेजन को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सभी खरीदारी पर अनलिमिटेड 5 प्रतिशत कैशबैक प्राप्‍त करने के पात्र होंगे, जबकि नॉन-प्राइम मेंबर्स को 3 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

Image

Amazon Black Friday Sale

Amazon Black Friday Sale: अमेजन इंडिया ने अपने पहले ब्‍लैक फ्राइडे इवेंट की घोषणा कर दी है। अमेजन की यह सेल 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित होगी। ग्लोबल स्‍तर पर होने वाला यह इवेंट अमेजन इंडिया का पहला ब्‍लैक फ्राइडे इवेंट होगा, जिसमें इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, एप्‍लाएंसेस, फैशन और ब्‍यूटी कैटेगरी में भी दमदार ऑफर्स मिलेंगे। वहीं एप्‍पल, सैमसंग, सोनी, एलजी, जैसे ब्रांड्स पर डील्‍स मिलेंगी।

कैशबैक और बैंक डिस्काउंट

अमेजन ने अपनी घोषणा में कहा कि ग्राहक एचडीएफसी, इंडसइंड, बॉब कार्ड और एचएसबीसी बैंक डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट ईएमआई के साथ 10 प्रतिशत इंस्‍टैंट डिस्‍काउंट हासिल कर सकते हैं। ब्‍लैक फ्राइडे सेल के लिए, प्राइम मेंबर्स अमेजन को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सभी खरीदारी पर अनलिमिटेड 5 प्रतिशत कैशबैक प्राप्‍त करने के पात्र होंगे, जबकि नॉन-प्राइम मेंबर्स को 3 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। प्राइम मेंबर्स प्राइम डे सहित विशेष शॉपिंग इवेंट्स तक जल्‍दी पहुंच का आनंद उठा सकेंगे।

Amazon Black Friday: अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल 2024

Amazon ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान, Samsung Galaxy S23 Ultra 5G पर दमदार डिस्काउंट मिलेगा। यह फोन आमतौर पर 1,24,999 रुपये में बिकता है, लेकिन इस दौरान इसे 74,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं ई-कॉमर्स दिग्गज ने Apple, iQOO, OnePlus, Realme, Redmi और Tecno जैसे प्रमुख ब्रांडों के स्मार्टफ़ोन पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। Apple MacBook Air (M1, 2020) पर एक और शानदार डील उपलब्ध है। लैपटॉप की कीमत 89,900 रुपये है, लेकिन वर्तमान में ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर यह 59,990 रुपये में लिस्ट है।

क्या-क्या मिलेगा फायदा

  • अमेजफ‍िट, सैमसंग, एप्‍पल, सोनी और अन्‍य टॉप ब्रांड्स के उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स पर शानदार ऑफर्स प्राप्‍त करें
  • एलजी, पैनासोनिक और सैमसंग जैसे ब्रांड्स के लार्ज एप्‍लाएंसेस पर करें बड़ी बचत
  • ग्राहक एचडीएफसी, इंडसइंड, बॉब कार्ड और एचएसबीसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट ईएमआई के साथ 10 प्रतिशत इंस्‍टैंट डिस्‍काउंट हासिल कर सकते हैं

अमेजन इंडिया के कैटेगरीज वाइस प्रेसिडेंट सौरभ श्रीवास्‍तव ने कहा, “अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 की रिकॉर्ड तोड़ सफलता ने भारी बचत के लिए भारतीय ग्राहकों की भूख को प्रदर्शित किया है। अब हम ग्लोबल स्‍तर पर अमेजन के लोकप्रिय शॉपिंग इवेंट ब्‍लैक फ्राइडे को पहली बार भारत में Amazon.in पर लेकर आ रहे हैं, जिसमें भारतीय और इंटरनेशनल दोनों ब्रांड्स के इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, ब्‍यूटी, होम एप्‍लाएंसेस और डेकोर पर बड़ी बचत होगी। यह सभी श्रेणियों में ग्राहकों को असाधारण कीमत और शॉपिंग अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article