Amazon Great Indian Festival Sale 2025: 80% तक की मिलेगी छूट! इस दिन से लगने वाला है अमेजन सेल डिस्काउंट ऑफर्स का तड़का

Great Indian Festival Sale 2025 का ऐलान हो चुका है। अगर आप दीवाली के लिए खरीदारी करना चाहते हैं तो अपनी लिस्ट तैयार कर लीजिए। अमेजन साल की सबसे बड़ी मेगा सेल में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से लेकर होम एप्लायेंसेस में बड़ी छूट देने वाला है। अमेजन सेल में आप 80% तक डिस्काउंट में खरीदारी कर सकेंगे।

Amazon Great Indian Festival Sale: अमेजन की साल की सबसे बड़ी सेल होती है। देशभर में करोड़ों लोग अमेजन की इस सेल का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अमेजन की तरफ से अपनी मेगा सेल का ऐलान कर दिया गया है। अगर आप अमेजन की Great Indian Festival Sale में खरीदारी करने वाले हैं तो बता दें कि इस सेल में आपको 80% तक का डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल सकता है। अमेजन इस सेल में ग्राहको को धनतेरस और दीवाली की तैयारी के लिए सस्ते में खरीदारी करने का मौका देने जा रहा है।

Amazon Great Indian Festival Sale

अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल से आप स्मार्टफोन से लेकर होम एपप्लायंसेज को सस्ते दाम में खरीद पाएंगे।

अमेजन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट में Great Indian Festival Sale 2025 के लिए माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया है। हालांकि अभी कंपनी ने सेल शुरू होने की तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेकिन माइक्रोसाइट लाइव होने से इस यह अंदाजा लग गया है कि जल्द ही सेल लाइव हो सकती है। आपको बता दें कि अमेजन ने पिछले साल 26 सितंबर से Great Indian Festival Sale को लाइव किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी डेट के पास सेल लाइव हो सकती है।

End of Feed