टेक एंड गैजेट्स

Amazon Diwali Sale: लैपटॉप पर मिल रहा 50% से ज्यादा का डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

Amazon Diwali Sale: यदि आप कम कीमत में बढ़िया लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए है, क्योंकि Amazon दिवाली सेल में 50% से ज्यादा के डिस्काउंट के साथ, आप Dell, HP और Acer जैसे दमदार ब्रैंड के लैपटॉप खरीद सकते हैं।

Image

Amazon Diwali Sale

Amazon दिवाली सेल धमाका ऑफर में बेहतरीन गैजेट्स पर जबरदस्त छूट मिल रही है। अगर आप टेक गैजेट्स को खरीदने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं, तो यही समय है। Amazon दिवाली सेल में 50% से ज्यादा के डिस्काउंट के साथ, आप Dell, HP और Acer जैसे दमदार ब्रैंड के लैपटॉप खरीद सकते हैं। काम, पढ़ाई या एंटरटेनमेंट के लिए लैपटॉप खरीदना है तो ग्रेट इंडियन फेस्टिवल का लाभ लिया जा सकता है।

Samsung Galaxy Book3

इस डिवाइस पर दिवाली डील के तहत 56% की बचत हो सकती है। इसमें 13वीं जेन का इंटेल कोर i3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 512GB SSD है, जिसमें आपको स्मूथ मल्टीटास्किंग मिलेगी। एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ इसका 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले इमर्सिव विजुअल ऑफर करता है। यह लैपटॉप ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान 40,000 से कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध लैपटॉप में से एक है।

Acer Aspire Lite

ये लैपटॉप भी 40 फीसदी छूट के साथ 40 हजार रु से कम में उपलब्ध है। यह स्लीक और लाइटवेट लैपटॉप 12वीं जेन के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB SSD के साथ दमदार पावर प्रोवाइड करता है। 15.6 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले पर शानदार विजुअल का आनंद भी मिलेगा, जबकि इंटेल आइरिस Xe ग्राफिक्स स्मूथ मल्टीटास्किंग प्रोवाइड करेगा।

ASUS Vivobook 16

इस लैपटॉप पर 41 फीसदी छूट मिल रही है। आप इसे भी 40 हजार रु से कम में खरीद सकते हैं। यह स्लीक 16-इंच FHD+ डिवाइस अपने 12वीं जेन के इंटेल कोर i3 प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB SSD के साथ मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर है।

लैपटॉप में Windows 11, सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट रीडर और आसान पोर्टेबिलिटी के लिए हल्का डिज़ाइन है।

Dell Inspiron 3530

Amazon दिवाली सेल धमाका ऑफर के तहत Dell Inspiron 3530 30% छूट के साथ मिल रहा है और इसका रेट भी 40000 रु से कम है। यह पतला और हल्का लैपटॉप 13वीं जेन के Intel Core i3-1305U, 8GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है। 120Hz रिफ्रेश रेट वाला इसका 15.6-इंच FHD IPS डिस्प्ले वाइब्रेंट विजुअल्स सुनिश्चित करता है, जबकि Windows 11 Home और प्री-इंस्टॉल्ड MS Office 2021 प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है।

HONOR MagicBook X16 (2024)

ये लैपटॉप 49% की छूट पर मिल रहा है। 12वीं जेन के Intel Core i5-12450H प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB PCIe SSD की खासियत वाला यह पतला और हल्का लैपटॉप ऑफिस और स्टडी के लिए शानदार है। इसका 16-इंच FHD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले TÜV रीनलैंड-सर्टिफाइड ब्लू लाइट रिडक्शन के साथ आपकी आँखों की सुरक्षा करता है, जो लंबे समय तक काम करने के लिए अच्छा है। केवल 1.68 किलोग्राम वजन वाला यह लैपटॉप 65W टाइप-सी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article