टेक एंड गैजेट्स

10 दिन की बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई ये स्मार्टवॉच, कीमत सिर्फ इतनी

Amazfit Active 2: वॉच में Amazfit 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 466x466 रेजोल्यूशन और 2000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए, Amazfit Active 2 में ब्लूटूथ 5.2 और BLE है। इसमें बायोट्रैकर 6.0 PPG सेंसर है जो यूजर को उनकी शारीरिक स्थिति को ट्रैक करने में मदद करता है।

Image

Amazfit Active 2

Amazfit Active 2: Amazfit ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Active 2 को लॉन्च कर दिया है। यह वॉच न केवल शानदार डिजाइन में आती है, बल्कि इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स भी शामिल हैं। इसमें 1.32 इंच की AMOLED स्क्रीन और स्क्रैच-रेसिस्टेंट सैफायर ग्लास का सपोर्ट है। वॉच में बायोट्रैकर 6.0 पीपीजी सेंसर और महिलाओं के लिए कई खास फीचर्स भी मिलते हैं।

Amazfit Active 2: कितनी है कीमत

Amazfit Active 2 की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी है जबकि इसकी कीमत प्रीमियम वर्जन के लिए 11,999 रुपये है। पहला वर्जन ब्लैक सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आता है, जबकि प्रीमियम वर्शन ब्लैक लेदर स्ट्रैप और बॉक्स में अतिरिक्त रेड सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आता है। इसमें सैफायर ग्लास स्क्रीन कवरिंग है। Amazfit Active 2 फिलहाल कंपनी की वेबसाइट, Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Amazfit Active 2: खासियत

  • डिस्प्ले- 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 466x466 रेजोल्यूशन और 2000 निट्स ब्राइटनेस के साथ।
  • फीचर्स- BioTracker 6.0 सेंसर से हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस और स्लीप ट्रैकिंग।
  • कनेक्टिविटी-Bluetooth 5.2 और BLE सपोर्ट के साथ कॉलिंग फीचर।
  • मोड्स- 164 स्पोर्ट्स मोड्स और Zepp Coach से पर्सनल फिटनेस गाइडेंस।
  • 5 सैटेलाइट सिस्टम्स से GPS नेविगेशन और ऑफलाइन मैप सपोर्ट।
  • 10 दिन तक की बैटरी लाइफ, हेवी यूसेज में भी 5 दिन तक साथ।
  • Zepp Flow AI वॉइस कंट्रोल से सेटिंग्स व शेड्यूल कंट्रोल करें वॉइस से।
  • महिला हेल्थ फीचर्स- महिला हेल्थ ट्रैकिंग, सिडेंटरी अलर्ट, और स्ट्रेस मॉनिटरिंग।
  • म्यूजिक/कैमरा कंट्रोल, Find My Phone और मैसेज रिप्लाई जैसे स्मार्ट फीचर्स।
  • स्ट्रैप के बिना, स्टैण्डर्ड वर्ज़न का वजन 29.5 ग्राम, जबकि प्रीमियम वर्जन का वजन 31.65 ग्राम है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article