इंडियन जॉब मार्केट पर AI का दिख सकता है असर, प्रोडक्टिविटी में होगी बढ़ोतरी: इकोनॉमिक सर्वे

Economic Survey 2024: इकोनॉमिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उत्पादकता बढ़ाने की काफी क्षमता है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में यह नौकरियों को प्रभावित भी कर सकता है। जैसे-जैसे AI आधारित सिस्टम ‘स्मार्ट’ हो रहा है, इसकी स्वीकार्यता बढ़ेगी और काम का तौर-तरीका बदलेगा।

Economic Survey 2024: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का विभिन्न कौशल वाले कर्मचारियों पर पड़ने वाले असर को लेकर काफी अनिश्चितता है। संसद में सोमवार को पेश 2023-24 की इकोनॉमिक सर्वे में यह कहा गया है। सर्वेक्षण में यह अनुमान जताया गया है कि नये जमाने की टेक्नोलॉजी से उत्पादकता में तो वृद्धि होगी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ सकते हैं। इसमें कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ‘इनोवेशन’ की तीव्र गति और उसके प्रसार में सुगमता के मामले में बेजोड़ है। लेकिन इससे आने वाले समय में काम के तौर-तरीकों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed