टेक एंड गैजेट्स

Airtel ने एक साथ लॉन्च किए 2 नए प्लान, जितना मन उतना 5G चलाएं, कोई लिमिट नहीं

इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ-साथ 2.5GB प्रतिदिन हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिन है। कॉलिंग के लिए इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स दी जा रही हैं, जबकि मैसेजिंग के लिए 100 SMS प्रतिदिन का लाभ मिलता है।

Image

Airtel ने एक साथ लॉन्च किए 2 नए प्लान, जितना मन उतना 5G चलाएं, कोई लिमिट नहीं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नए और वैल्यू-फॉर-मनी प्लान्स पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में जियो को टक्कर देने के लिए Airtel ने दो नए प्लान पेश किए हैं। Airtel के इन दोनों प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें पूरी तरह से अनलिमिटेड 4जी और 5जी मिलेगा यानी डाटा इस्तेमाल की कोई लिमिट नहीं है।

Airtel के दो नए प्लान

Airtel ने 399 रुपये और 449 रुपये के दो नए रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा, डेली हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इन दोनों प्लान्स की वैधता 28 दिनों की है और ये खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जो ज्यादा डेटा और एंटरटेनमेंट चाहते हैं।

399 रुपये वाला प्लान: कम कीमत में 5G और OTT का मजा

399 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ-साथ 2.5GB प्रतिदिन हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिन है। कॉलिंग के लिए इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स दी जा रही हैं, जबकि मैसेजिंग के लिए 100 SMS प्रतिदिन का लाभ मिलता है।

Airtel Rs 399 Plan

Airtel Rs 399 Plan

अतिरिक्त बेनिफिट के तौर पर इस प्लान में JioHotstar Mobile का 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिससे यूजर लाइव स्पोर्ट्स, फिल्में और एक्सक्लूसिव Hotstar स्पेशल्स देख सकते हैं। अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान लिमिट से अलग है और केवल 5G नेटवर्क एरिया में ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

449 रुपये वाला प्लान: ज्यादा डेटा और क्लाउड स्टोरेज का फायदा

449 रुपये के प्लान में 399 रुपये की तुलना में ज्यादा डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 4GB प्रतिदिन डेटा मिलता है। इसकी वैधता भी 28 दिन की है। इसमें भी लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स पूरी तरह अनलिमिटेड हैं। साथ ही, इसमें भी 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं।

Airtel Rs 449 Plan

Airtel Rs 449 Plan

OTT बेनिफिट के तौर पर इस प्लान में भी JioHotstar Mobile का 28 दिनों का एक्सेस दिया जा रहा है। इसके अलावा, 449 रुपये वाले प्लान में एक अतिरिक्त फायदा है Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज, जो प्रीपेड प्लान के साथ फ्री शामिल है।

किसके लिए कौन सा प्लान बेहतर?

अगर आप कम कीमत में 5G डेटा और OTT कंटेंट चाहते हैं, तो 399 रुपये का प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, ज्यादा डेली डेटा और क्लाउड स्टोरेज की जरूरत वाले यूजर्स के लिए 449 रुपये का प्लान ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article