टेक एंड गैजेट्स

फिर से ठप पड़ा Airtel, दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक डाउन हुआ नेटवर्क, लाखों यूजर्स परेशान

Downdetector के डेटा के अनुसार, 52% यूजर्स ने नो सिग्नल की शिकायत दर्ज की। वहीं 32% ने मोबाइल इंटरनेट बंद होने और 17% ने पूरे नेटवर्क ब्लैकआउट की दिक्कत बताई। यानी, बड़ी संख्या में यूजर्स पूरी तरह से Airtel की सेवाओं से कट गए हैं।

Image

फिर से ठप पड़ा Airtel, दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक डाउन हुआ नेटवर्क, लाखों यूजर्स परेशान

Airtel Down: रविवार दोपहर देशभर में Airtel यूजर्स को बड़े नेटवर्क आउटेज का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं घंटों ठप रहीं। खबर लिखे जाने तक हजारों यूजर्स सोशल मीडिया और आउटेज ट्रैकर प्लेटफॉर्म्स पर शिकायतें दर्ज करवाई, लेकिन कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। डाउनडिटेक्टर पर 52% यूजर्स ने नो सिग्नल की शिकायत दर्ज की है। बता दें कि एक हफ्ते में यह दूसरा मामला है जब टेलीकॉम कंपनी की सर्विस डाउन हुई हैं।

आंकड़ों में दिखा बड़ा असर

Downdetector के डेटा के अनुसार, खबर लिखे जाने तक 52% यूजर्स ने नो सिग्नल की शिकायत दर्ज की। वहीं 32% ने मोबाइल इंटरनेट बंद होने और 17% ने पूरे नेटवर्क ब्लैकआउट की दिक्कत बताई। यानी, बड़ी संख्या में यूजर्स पूरी तरह से Airtel की सेवाओं से कट गए।

Airtel down

Airtel down

सोशल मीडिया पर नाराजगी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर Airtel को लेकर शिकायतों की बाढ़ आ गई है। यूजर्स ने कंपनी को टैग करते हुए पूछा कि आखिर नेटवर्क कब तक बहाल होगा। कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि सुबह 10 बजे से दोपहर तक उनका नेटवर्क पूरी तरह से डाउन रहा और कंपनी की तरफ से कोई मदद नहीं मिली।

downdetector

downdetector

प्रमुख शहरों में कॉल और इंटरनेट बंद

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, एयरटेल की सर्विस कई शहरों में ठप हुई। ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, सबसे ज्यादा असर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में देखा गया। यहां यूजर्स कॉल नहीं कर पाए और न ही मोबाइल इंटरनेट चला पाए। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे से ही शिकायतों में तेजी आई और देखते-ही-देखते हजारों रिपोर्ट दर्ज हो गईं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article