AI+ Pulse and Nova 5G Smartphones: देश के टेक्नोलॉजी मार्केट में एक नया स्मार्टफोन ब्रांड AI+ ने एंट्री कर ली है। यह ब्रांड पूरी तरह से भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है। कंपनी ने अपने दो नए बजट स्मार्टफोन्स AI+ Pulse और AI+ Nova 5G को लॉन्च किया है। दोनों डिवाइस Android 15 पर आधारित NxtQuantum OS पर चलते हैं।
कंपनी का कहना है कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम न केवल भारत में बनाया गया है, बल्कि यह यूजर्स के डेटा को MeitY-अप्रूव्ड Google Cloud सर्वर पर स्टोर करता है। NxtQuantum OS खासतौर पर प्राइवेसी, डेटा कंट्रोल और भारतीय यूजर इंटरफेस को प्राथमिकता देता है, जिससे यह सिस्टम बाकी एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम से अलग बनता है।
कीमत और उपलब्धता
AI+ Pulse की शुरुआती कीमत ₹4,999 (4GB+64GB वेरिएंट) रखी गई है, जबकि इसका 6GB+128GB वर्ज़न ₹6,999 में मिलेगा। AI+ Nova 5G की कीमत ₹7,999 (6GB+128GB) और ₹9,999 (8GB+128GB) तय की गई है। AI+ Pulse की बिक्री 12 जुलाई से और Nova 5G की बिक्री 13 जुलाई से Flipkart पर शुरू होगी। दोनों फोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल रंगों में उपलब्ध होंगे।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
दोनों फोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले है। Pulse में 90Hz, जबकि Nova 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। AI+ Pulse में Unisoc T615 और Nova 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर मिलता है।
कैमरा और बैटरी
दोनों स्मार्टफोन में AI-सपोर्टेड 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5MP फ्रंट कैमरा है। बैटरी के मामले में दोनों फोन में 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
खास OS और डेटा प्राइवेसी
AI+ के दोनों फोन NxtQuantum OS पर चलते हैं, जो यूजर्स को डेटा ट्रैकिंग की पूरी जानकारी देता है। इसमें NxtPrivacy Dashboard, NxtMove App, Custom Theme Tool, और Quantum PlayStore जैसे फीचर्स मिलते हैं।
