टेक एंड गैजेट्स

AI+ ने भारत में एक साथ लॉन्च किए गई स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, कीमत सिर्फ 699 रुपये

Ai+ Wearbuds में 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले (466x466 रेजोल्यूशन), Bluetooth 5.3 डुअल मोड, 2GB स्टोरेज और ENC कॉलिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें 310mAh बैटरी दी गई है, जबकि प्रत्येक ईयरबड में 25mAh बैटरी और IPX4 रेटिंग मौजूद है।

Image

AI plus NovaPods Go NovaPods Pro and NovaPods Clips Launched in India

टेक ब्रांड AI+ ने भारत में अपने नए AIoT प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने NovaPods Go, NovaPods Pro, NovaPods Clips, NovaWatch Active, NovaWatch Kids 4G और Ai+ Wearbuds पेश किए हैं। इस नई लाइनअप में वायरलेस ईयरबड्स और स्मार्टवॉच शामिल हैं, जो किफायती से मिडरेंज सेगमेंट को टारगेट करते हैं। सभी डिवाइस की बिक्री 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।

NovaPods सीरीज के फीचर्स

NovaPods Go, NovaPods Pro और NovaPods Clips तीनों में 10mm ड्राइवर और IPX4 रेटिंग दी गई है, जिससे ये स्प्लैश रेजिस्टेंट हैं। NovaPods Go और NovaPods Clips में डुअल माइक्रोफोन मिलता है, जबकि NovaPods Pro में छह माइक्रोफोन के साथ एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट है। Pro और Clips मॉडल में Bluetooth 6.0 दिया गया है, जबकि Go मॉडल Bluetooth 5.4 सपोर्ट करता है।

लो-लेटेंसी की बात करें तो NovaPods Go में 60ms, Pro में 45ms और Clips में 50ms लो-लेटेंसी मोड मिलता है। बैटरी बैकअप के मामले में NovaPods Go 6.5 घंटे (कुल 24 घंटे), NovaPods Pro 5 घंटे (कुल 30 घंटे) और NovaPods Clips 6 घंटे (कुल 16 घंटे) तक प्लेबैक देने का दावा करते हैं।

NovaWatch और Ai+ Wearbuds की खूबियां

NovaWatch Active में 1.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले (466x466 रेजोल्यूशन), Bluetooth कॉलिंग, फंक्शनल क्राउन और IP68 रेटिंग दी गई है। इसमें 300mAh बैटरी मिलती है। NovaWatch Kids 4G में 1.69 इंच HD TFT डिस्प्ले (240x280 रेजोल्यूशन) है। इसमें GPS, 4G कॉलिंग, वीडियो कॉल, जियो-फेंसिंग और SOS अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह IP67 रेटिंग और 800mAh बैटरी के साथ आता है।

Ai+ Wearbuds में 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले (466x466 रेजोल्यूशन), Bluetooth 5.3 डुअल मोड, 2GB स्टोरेज और ENC कॉलिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें 310mAh बैटरी दी गई है, जबकि प्रत्येक ईयरबड में 25mAh बैटरी और IPX4 रेटिंग मौजूद है।

भारत में कीमत

NovaPods Go की कीमत 699 रुपये रखी गई है। NovaPods Pro 1,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि NovaPods Clips की कीमत 3,999 रुपये है। स्मार्टवॉच सेगमेंट में NovaWatch Active की कीमत 2,499 रुपये और NovaWatch Kids 4G की कीमत 2,999 रुपये तय की गई है। वहीं, स्मार्टवॉच और डिटेचेबल ईयरबड्स के कॉम्बिनेशन वाले Ai+ Wearbuds की कीमत 7,999 रुपये है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article