भारती एयरटेल को 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम ट्रांसफर करेगा अडानी डेटा नेटवर्क

Bharti Airtel, Adani Data Network: स्पेक्ट्रम में छह दूरसंचार सर्किल गुजरात (100 मेगाहर्ट्ज), मुंबई (100 मेगाहर्ट्ज), आंध्र प्रदेश (50 मेगाहर्ट्ज), राजस्थान (50 मेगाहर्ट्ज), कर्नाटक (50 मेगाहर्ट्ज) और तमिलनाडु (50 मेगाहर्ट्ज) शामिल हैं। हालांकि, यह लेन-देन जरूरी एप्रूवल और स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग दिशानिर्देशों के तहत निर्धारित शर्तों के अधीन है।

Bharti Airtel, Adani Data Network: अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी डेटा नेटवर्क लिमिटेड (एडीएनएल) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के उपयोग के अधिकार ट्रांसफर करने के लिए भारती एयरटेल लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनी भारती हेक्साकॉम लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

स्पेक्ट्रम में छह दूरसंचार सर्किल गुजरात (100 मेगाहर्ट्ज), मुंबई (100 मेगाहर्ट्ज), आंध्र प्रदेश (50 मेगाहर्ट्ज), राजस्थान (50 मेगाहर्ट्ज), कर्नाटक (50 मेगाहर्ट्ज) और तमिलनाडु (50 मेगाहर्ट्ज) शामिल हैं। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी डेटा नेटवर्क लिमिटेड (एडीएनएल) ने 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के उपयोग के अधिकार को ट्रांसफर करने के लिए भारती एयरटेल लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनी भारती हेक्साकॉम लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।"

End of Feed