टेक एंड गैजेट्स

भारत में 70% ई-कॉमर्स और टेक स्टार्टअप करेंगे फ्रेशर्स की भर्ती, एआई-केंद्रित नौकरियों की बढ़ेगी मांग

AI in india: टीमलीज एडटेक की ‘करियर आउटलुक रिपोर्ट 2025’ के अनुसार, एआई से संबंधित भूमिकाओं की मांग में यह वृद्धि तकनीकी प्रगति और कार्यबल वृद्धि के लिए देश की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के सरकार के प्रयास के अनुरूप भी है।

Image

AI in india

Photo : iStock

AI in india: भारत में लगभग 70 प्रतिशत ई-कॉमर्स और टेक स्टार्टअप 2025 की पहली छमाही में एआई-केंद्रित भूमिकाओं की उच्च मांग के साथ फ्रेशर्स को नियुक्त करने का इरादा रखते हैं। यह जानकारी मंगलवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई। देश में 74 प्रतिशत नियोक्ता जनवरी-जून की अवधि के लिए फ्रेशर्स को नियुक्त करने का इरादा रखते हैं, जिसमें एआई से जुड़ी भूमिकाएं अहम बनी हुई हैं।

टीमलीज एडटेक की ‘करियर आउटलुक रिपोर्ट 2025’ के अनुसार, एआई से संबंधित भूमिकाओं की मांग में यह वृद्धि तकनीकी प्रगति और कार्यबल वृद्धि के लिए देश की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के सरकार के प्रयास के अनुरूप भी है। वार्षिक केंद्रीय बजट में शिक्षा के लिए 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एआई' के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जो एआई रिसर्च और स्किल को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए भारत के उत्साह को दिखाता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये बदलाव उत्पादकता और स्वचालन में खासकर आरएंडडी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई-टेक स्किलिंग कार्यक्रमों के लिए बढ़ी हुई फंडिंग के साथ एआई की महत्वपूर्ण भूमिका की ओर भी इशारा करते हैं। टीमलीज एडटेक के एम्प्लॉयबिलिटी बिजनेस के प्रमुख और सीओओ जयदीप केवलरमानी ने कहा, "विकसित हो रहा जॉब मार्केट टैलेंट के मूल्यांकन के तरीके को फिर से परिभाषित कर रहा है। नियोक्ता अब केवल डिग्री के लिए ही भर्ती नहीं कर रहे हैं, वे डेटा विजुअलाइजेशन, क्लाउड कंप्यूटिंग और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में कौशल को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह बदलाव फ्रेशर्स के लिए उच्च-प्रभाव वाली भूमिकाओं में कदम रखने और उद्योगों में इनोवेशन के प्रमुख चालक बनने के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है।"

बेंगलुरू, मुंबई और चेन्नई जैसे शहर प्रमुख रोजगार केंद्र बने हुए हैं, इन शहरों में भर्ती करने की मंशा क्रमशः 78 प्रतिशत, 65 प्रतिशत और 57 प्रतिशत तक पहुंच गई है। कंपनियां ऐसे प्रतिभावान लोगों की तलाश कर रही हैं, जो रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन, परफॉर्मेंस मार्केटिंग, नेटवर्क सिक्योरिटी और फाइनेंशियल रिस्क एनालिसिस को समझते हों। एंट्री लेवल पदों के लिए सबसे अधिक मांग वाले 'सॉफ्ट स्किल' तकनीकी और पारस्परिक क्षमताओं के मिश्रण को दर्शाते हैं।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article