Madhavan buys Apple iPhone 15: एक्टर माधवन ने खरीदा मेड इन इंडिया आईफोन 15, पोस्ट शेयर कर लिखा- गर्व हो रहा है

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 22, 2023, 02:04 PM IST

Actor Madhavan buys ‘made in India’ Apple iPhone 15: मोबाइल निर्माता कंपनी एप्पल ने हाल ही में भारत में बने आईफोन 15 सीरीज के फोन लॉन्च किए हैं और पहले ही झटके में बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने मेड इन इंडिया आईफोन 15 खरीद लिया है।

Actor Madhavan buys ‘made in India’ Apple iPhone 15: मोबाइल निर्माता कंपनी एप्पल ने हाल ही में भारत में बने आईफोन 15 सीरीज के फोन लॉन्च किए हैं। एप्पल ने इस सीरीज के चार मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। Apple ने 13 सितंबर को iPhone 15 सीरीज लॉन्च की थी। भारत में Apple iPhone 15 की प्री-बुकिंग 15 सितंबर से शुरू हुई थी। 22 सितंबर से आईफोन 15 स्टोर पर मिलना शुरू हो गया है। पहले ही झटके में बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने मेड इन इंडिया आईफोन 15 खरीद लिया है।

Madhavan buys Apple iPhone 15

Madhavan buys Apple iPhone 15

एक्टर माधवन ने सोशल मीडिया पर आईफोन 15 खरीदने की खुशी जाहिर की है। माधवन ने आईफोन 15 की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- मिल गया। मेड इन इंडिया iPhone 15 पाकर गर्व और रोमांचित हूं। माधवन के पोस्ट पर उनके फैंस खुशी जाहिर कर रहे हैं। माधवन के पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर नए फोन की बधाई दे रहे हैं।

End of Feed