भारत में लॉन्च हुआ अनोखा एंड्रॉयड PC, इसमें है 14,550mAh की बैटरी, जानें कीमत

Brave Ark 2-in-1 में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Adreno 732 GPU और Hexagon NPU के साथ जोड़ा गया है। बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 12GB रैम मिलती है। स्टोरेज की बात करें तो 256GB इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

टेक कंपनी Brave ने शुक्रवार को भारत में अपना नया ऑल-इन-वन एंड्रॉयड टैबलेट Brave Ark 2-in-1 लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो टैबलेट और पीसी दोनों का अनुभव एक ही डिवाइस में चाहते हैं। फिलहाल यह टैबलेट देश में एक ही कलर और स्टोरेज वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Brave Ark 2-in-1

Brave Ark 2-in-1 की भारत में कीमत और उपलब्धता

Brave Ark 2-in-1 की भारत में कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। यह टैबलेट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है। ग्राहक इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए खरीद सकते हैं। डिवाइस को Galactic Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह कंपनी के स्टाइलस Brave Ark Pen को भी सपोर्ट करता है।

End of Feed