टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ अनोखा एंड्रॉयड PC, इसमें है 14,550mAh की बैटरी, जानें कीमत

Brave Ark 2-in-1 में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Adreno 732 GPU और Hexagon NPU के साथ जोड़ा गया है। बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 12GB रैम मिलती है। स्टोरेज की बात करें तो 256GB इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Image

Brave Ark 2-in-1

टेक कंपनी Brave ने शुक्रवार को भारत में अपना नया ऑल-इन-वन एंड्रॉयड टैबलेट Brave Ark 2-in-1 लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो टैबलेट और पीसी दोनों का अनुभव एक ही डिवाइस में चाहते हैं। फिलहाल यह टैबलेट देश में एक ही कलर और स्टोरेज वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Brave Ark 2-in-1 की भारत में कीमत और उपलब्धता

Brave Ark 2-in-1 की भारत में कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। यह टैबलेट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है। ग्राहक इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए खरीद सकते हैं। डिवाइस को Galactic Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह कंपनी के स्टाइलस Brave Ark Pen को भी सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले और डिजाइन की खासियत

यह एक कन्वर्टिबल टैबलेट है, जो Android 15 पर चलता है। इसमें 12.95-इंच की 2.8K IPS टचस्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2880×1840 पिक्सल है। डिस्प्ले 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 96 प्रतिशत कलर गैमट सपोर्ट करता है, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस काफी बेहतर मिलता है।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

Brave Ark 2-in-1 में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Adreno 732 GPU और Hexagon NPU के साथ जोड़ा गया है। बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 12GB रैम मिलती है। स्टोरेज की बात करें तो 256GB इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा और ऑडियो सेटअप

फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस और LED फ्लैश का सपोर्ट मिलता है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें आठ स्पीकर्स और दो माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो DTS Audio और नॉइज़ रिडक्शन को सपोर्ट करते हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स

Brave Ark 2-in-1 में 14,550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और pogo pin इंटरफेस मिलता है। डिवाइस का वजन करीब 706 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.6mm रखी गई है, जिससे इसे कैरी करना आसान हो जाता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article