टेक एंड गैजेट्स

15,000 रुपये की रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 स्मार्टफोन, जानें आपके लिए कौन सा बेस्ट

भारत में अब 15 हजार रुपये की कीमत में दमदार बैटरी, हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा और 5G कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन आसानी से मिल जाते हैं। यह बजट सेगमेंट अक्सर लोगों को पसंद आता है और यदि आप भी 15 हजार में बेस्ट फोन तलाश रहे हैं तो हम आपका काम आसान बना रहे हैं। चलिए देखते हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट...

Image

इस बजट में कंपनियां दमदार बैटरी, हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दे रही हैं।

Best Selling Smartphone under 15000 in india: भारत में 15,000 रुपये तक की कीमत वाले स्मार्टफोन्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इस बजट में कंपनियां दमदार बैटरी, हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दे रही हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म पर इस कीमत पर अक्सर लोग स्मार्टफोन तलाशते हैं। अगर आप भी इस रेंज (15000 तक) में नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए ऐसे 5 सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन की जानकारी लेकर आए हैं, जो अलग-अलग जरूरतों वाले यूजर्स के लिए सही साबित हो सकते हैं।

Vivo T4x 5G (कीमत-13,999 रुपये)

वीवो का यह फोन में 6.72 इंच डिस्प्ले और 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें Dimensity 7300 5G प्रोसेसर है, जो गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया है। 50MP डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा भी अच्छे शॉट्स देते हैं। यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतर है, जिन्हें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन चाहिए।

Motorola G45 5G (कीमत- 11,999 रुपये)

₹11,999 में Motorola G45 5G सबसे किफायती विकल्प है। इसमें Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और 8GB RAM मिलती है, जो परफॉर्मेंस को स्मूद बनाते हैं। 5000mAh बैटरी और 50MP डुअल कैमरा सेटअप इसकी खासियत है। शुद्ध स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव चाहने वाले और बिना ज्यादा ब्लोटवेयर वाला फोन लेने वालों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।

POCO M7 Pro 5G (कीमत-12,999 रुपये)

पोको का यह फोन 6.67 इंच FHD+ डिस्प्ले और Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है। 50MP + 2MP रियर कैमरा और 20MP सेल्फी कैमरा फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसे खास बनाते हैं। 5110mAh बैटरी से पूरे दिन का बैकअप आसानी से मिल जाता है। यह फोन उन यूजर्स के लिए सही है, जिन्हें कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों का बैलेंस चाहिए।

Samsung Galaxy F16 5G (कीमत-11,499 रुपये)

Galaxy F16 5G, 5000mAh बैटरी और Samsung ब्रांड की विश्वसनीयता के साथ आता है। इसमें 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले और 50MP के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने वादा किया है कि इस फोन में 6 साल के ओएस अपडेट मिलेंगे। लंबे समय तक टिकने वाला फोन और बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस चाहने वाले यूजर्स के लिए यह अच्छा विकल्प है।

Redmi 13 5G (कीमत-12,150 रुपये)

Redmi 13 5G, अपने 108MP कैमरे की वजह से सबसे अलग दिखता है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 5030mAh बैटरी इसे परफॉर्मेंस और बैकअप दोनों में बेहतर बनाते हैं। यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है जो बजट में बेस्ट कैमरा क्वालिटी चाहते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article