टेक एंड गैजेट्स

सिर्फ कैमरा नहीं ये फीचर देखकर स्मार्टफोन खरीदते हैं 46% भारतीय Gen-Z, मानते हैं गेमचेंजर

Smartphone Selection Features: साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट में कहा गया है कि यंग यूजर्स न केवल लुक्स और प्राइस को देखते हुए अपने लिए एक नया स्मार्टफोन चुन रहे हैं, बल्कि उनके लिए यह भी मायने रखने लगा है कि फोन में कौन-सा चिपसेट है।

Image

Smartphone Market (image-istock)

Smartphone Selection Features: भारत की जेन-जी (Gen-Z) आबादी तेजी से टेक प्रेमी और जानकार बनती जा रही है। 46 प्रतिशत जेन-जी आबादी का कहना है कि उनके लिए स्मार्टफोन की खरीद को लेकर चिपसेट की परफॉर्मेंस बेहद मायने रखती है। यह जानकारी गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

लुक्स और प्राइस भी रखते हैं मायने-रिपोर्ट

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट में कहा गया है कि यंग यूजर्स न केवल लुक्स और प्राइस को देखते हुए अपने लिए एक नया स्मार्टफोन चुन रहे हैं, बल्कि उनके लिए यह भी मायने रखने लगा है कि फोन में कौन-सा चिपसेट है। सीएमआर के इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप के वीपी प्रभु राम के अनुसार, "जेन-जी एक उल्लेखनीय मोड़ पर है, जो पहली ग्लोबली कनेक्टेड पीढ़ी है, जो टेक्नोलॉजी से जुड़ी है।" उनके लिए स्मार्टफोन न केवल डिवाइस हैं, बल्कि पहचान की अभिव्यक्ति और एक्सप्लोरेशन के लिए टूल्स भी हैं।

हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन की मांग ज्यादा

राम ने कहा, "वे हाई-परफॉर्मेंस की मांग करते हैं, चाहे फिर यह गेमिंग के लिए हो, कंटेंट क्रिएशन के लिए हो या कार में इन्फोटेनमेंट हब को लेकर उनकी उम्मीदों से जुड़ा हो। इन सभी एक्सपीरियंस को नेक्स्ट-जनरेशन चिपसेट पावर कर रहे हैं।" रिपोर्ट में बताया गया है कि जेन-जी पहली ट्रू डिजिटल-नेटिव जनरेशन है, जिसका जन्म स्मार्टफोन के युग में हुआ है और वे टेक्नोलॉजी से गहराई से जुड़े हैं।

ये हैं मुख्य कारण

गेमिंग से जेनएआई तक, वे नए टेक अनुभवों को तेजी से अपनाने में माहिर हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि जेन-जी के लिए केवल चिपसेट मायने नहीं रखता, बल्कि कई लोग परफॉर्मेंस और ट्रस्ट को लेकर ब्रांड को भी प्राथमिकता देते हैं। जेन-जी की बढ़ती उम्मीदें केवल स्मार्टफोन तक ही सीमित नहीं हैं।

स्टडी में पाया गया है कि वे कारों को डिजिटल लाइफस्टाइल के हिस्से के रूप में देखते हैं। वे एडवांस सेफ्टी फीचर्स, फास्ट चार्जिंग, एनर्जी एफिशिएंसी और कनेक्टेड एक्सपीरियंस के साथ स्मार्ट व्हीकल को अहमियत देते हैं। 72 प्रतिशत जेन-जी आबादी का मानना है कि कनेक्टेड व्हीकल ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बदलते हैं। गेमिंग एक दूसरा एरिया है, जहां वे काफी एक्टिव हैं।

करीब 4 में से 3 जेन-जी यूजर स्मार्टफोन गेमिंग में हफ्ते भर में 6 घंटे तक बिताते हैं। उनके लिए सोशल मीडिया और दोस्त नए गेम खोजने के मुख्य स्रोत हैं। बढ़ती संख्या में लोग प्रीमियम गेमिंग एक्सपीरियंस और ई-स्पोर्ट्स में रुचि रखते हैं। विश्लेषकों ने कहा कि नई जनरेशन कंज्यूमर टेक से जुड़े भविष्य को आकार दे रही है। वे डिमांडिंग, उत्सुक और बेहतर जानकारी रखने वाले हैं। इनसे ब्रांड को तेजी से इनोवेट करने में मदद मिलती है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article