आज के समय में Google Account केवल Gmail तक सीमित नहीं है। इसके जरिए YouTube, Google Drive, Google Photos और Android जैसी कई सर्विस का हर दिन इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट की तेजी से बढ़ती पहुंच के बीच अब डेटा की प्राइवेसी एक बड़ा कंसर्न बन गया है। ऐसे में अगर आप इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो आप गूगल की कुछ ऐसी सीक्रेट सेटिंग के बारे में मालूम होना चाहिए जो आपके डेटा की प्राइवेसी को बढ़ा सकती हैं।
गूगल अकाउंट की सेटिंग बदलकर आप अपने डेटा की सेफ्टी बढ़ा सकते हैं।(फोटो क्रेडिट-iStock)
अधिकांश लोग अपने Google Account में केवल पासवर्ड बदलने या टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करने तक ही सीमित रहते हैं। हालांकि, कुछ ऐसी जरूरी सेटिंग्स भी मौजूद हैं जो आपके पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखने और अकाउंट की सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं ऐसी चार उपयोगी सेटिंग्स के बारे में।
Recovery Contact जोड़ें
अगर कभी आप अपने Google Account का एक्सेस खो देते हैं, तो Recovery Contact आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस फीचर के जरिए किसी भरोसेमंद परिवार के सदस्य या दोस्त को रिकवरी कॉन्टैक्ट के रूप में जोड़ा जा सकता है। इसके लिए Google Account में लॉग-इन करें, Security सेक्शन में जाएं और उपलब्ध रिकवरी विकल्पों में जाकर भरोसेमंद व्यक्ति को जोड़ें। सामने वाले व्यक्ति द्वारा अनुरोध स्वीकार करने के बाद यह सुविधा सक्रिय हो जाएगी।
