13 साल की बच्ची ने Alexa की मदद से ऐसे भगाया बंदर, बचाई नन्ही मासूम की जान

UP Teen Saved Toddler From Monkey Attack: एलेक्सा डिवाइस के इतने अच्छे इस्तेमाल से दोनों की जान बच गई, हम दूसरे कमरे में थे लेकिन बेटी निकिता की समझदारी के कारण उसने एलेक्सा से कुत्ते की आवाज निकालने को कहा और आवाज सुनकर बंदर भाग गया।

UP Teen Saved Toddler From Monkey Attack: हर जगह अब टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि टेक्नोलॉजी की मदद से 13 साल की बच्ची बंदरों के हमले को रोक सकती है। दरअसल, यूपी की एक बच्ची ने Alexa की मदद से बंदर को भगा दिया। 13 साल की इस बच्ची की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

alexa

वमिका और निकिता (Image- Twitter)

13 साल की बच्ची ने ऐसे बचाई नन्ही मासूम की जान

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया है। घटना दिन की शुरुआत में हुई जब निकिता बस्ती के आवास विकास कॉलोनी में अपने घर के अंदर सोफे पर अपनी 15 महीने की भतीजी के साथ खेल रही थी, जबकि घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में थे। उसी समय बंदर घर में घुस आया और बर्तन उठाकर खाने की तलाश करने लगा जिससे दहशत का माहौल पैदा हो गया।

End of Feed