युकी भांबरी ने जीता स्विस ओपन का पुरुष युगल का खिताब

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 21, 2024, 09:29 PM IST

भारतीय टेनिस प्लेयर युकी भांबरी ने फ्रांस के जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेट ने स्विस ओपन का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भांबरी के करियर का तीसरा एटीपी खिताब है।

गस्टाड (स्विटजरलैंड): भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेट ने रविवार को तीन सेट तक चले फाइनल में उगो हम्बर्ट और फैब्रिस मार्टिन को हराकर हुए स्विस ओपन एटीपी टूर टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब अपने नाम किया। भांबरी और ओलिवेट की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इस एटीपी 250 क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वियों को 3-6, 6-3, 10-6 से पराजित किया।

Yuki Bhambri Albano Olivetti

यूकी भांबरी और अल्बानो ओलिवेटी (साभार Yuki Bhambri Instagram)

भांबरी ने जीता तीसरा खिताब

फाइनल मैच एक घंटे छह मिनट तक चला जिसमें दोनों जोड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिर में भांबरी और ओलिवेट की जोड़ी विजेता बनी। बत्तीस वर्षीय भांबरी का यह तीसरा एटीपी युगल खिताब है। इस भारतीय खिलाड़ी ने ओलिवेट के साथ मिलकर दूसरा खिताब जीता। उन्होंने लॉयड हैरिस के साथ 2023 मैलोर्का चैंपियनशिप में अपना पहला एटीपी खिताब जीता था।

End of Feed