भारतीय कुश्ती महासंघ पर गिरी गाज, चुनाव न कराने पर वर्ल्ड रेसलिंग ने अनिश्चितकाल के लिए किया सस्पेंड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 24, 2023, 01:10 PM IST

Wrestling Federation of India membership suspended: भारतीय कुश्ती महासंघ पर गुरुवार को गाज गिरी है। यूनाइटेड वर्ल्ड फेडरेशन ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की सदस्यता अनिश्चितकाल के लिए निलंबित करने का फैसला किया है।

Wrestling Federation of India membership suspended: भारतीय कुश्ती महासंघ पर गुरुवार को गाज गिरी है। यूनाइटेड वर्ल्ड फेडरेशन ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की सदस्यता अनिश्चितकाल के लिए निलंबित करने का फैसला किया है। यह कार्रवाई डब्ल्यूएफआई द्वारा समय पर चुनाव न कराने के चलते हुई है। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इसके बाद कई बार चुनाव कराने के प्रयास किए गए, लेकिन चुनाव नहीं हो पाया।

Wrestling Federation of India

भारतीय कुश्ती महासंघ और बृजभूषण सिंह। (फोटो- Twitter)

जून 2023 में होना था चुनाव

भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव जून 2023 में होना था। लेकिन पिछले दिनों संघ कई विवादों में फंस गया था। इसके चलते चुनाव कई बार स्थगित हो गए। इस बीच, कई राज्य भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं थे। उनकी याचिका पर कई बार कुश्ती संघ के चुनाप पर राक लग चुकी है। इसके चलते यूनाइटेड वर्ल्ड फेडरेशन ने यह फैसला लिया है। 12 अगस्त को होने वाले कुश्ती संघ के 15 पदों के लिए चुनाव होने थे। पिछले दिनों भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह सहित चार उम्मीदवारों ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।

End of Feed