FIH Hockey World Cup 2026: सरदार सिंह ने बताया कैसे वर्ल्ड चैंपियन बन सकती है भारतीय हॉकी टीम

भारत के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने बताया है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम कैसे इस बार वर्ल्ड चैंपियन बन सकती है। दूसरी बार खिताब जीतने के लिए भारतीय टीम को कैसा प्रयास करना होगा।

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सरदार सिंह का मानना है कि राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम ने सही समय पर आत्मविश्वास हासिल कर लिया है लेकिन अगले महीने होने वाले विश्व कप और एशियाई खेलों में सफलता व्यक्तिगत प्रदर्शन की बजाय सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करेगी। नीदरलैंड और बेल्जियम में विश्व कप 15 से 30 अगस्त के बीच खेला जायेगा। भारतीय टीम ने पिछले साल निराशाजनक प्रदर्शन किया लेकिन हाल ही में एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण में अच्छे नतीजे मिले।

Sardaar Singh

सरदार सिंह(फोटो क्रेडिट PTI Screen Grab)

जरूरी था खिलाड़ियों की क्षमता का आकलन

प्रो लीग के नीदरलैंड और लंदन चरण में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें उसने विश्व चैम्पियन जर्मनी और पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीदरलैंड के अलावा चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया। सरदार ने यहां ओरिएंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट से इतर पत्रकारों से कहा,'हमने काफी सुधार किया है । पुरुष टीम ने प्रो लीग के हालिया मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। इससे पहले कोचों के लिये कोर ग्रुप में शामिल सभी खिलाड़ियों को मौका देना अहम था। विश्व कप और एशियाई खेलों से पहले हर खिलाड़ी की क्षमता का आकलन करना जरूरी था ताकि सर्वश्रेष्ठ टीम चुन सके।'

End of Feed