World Badminton Championship 2023: विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे प्रणय,सात्विक-चिराग, बाहर हुई त्रिसा-गायत्री की जोड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 25, 2023, 12:19 AM IST

भारतीय टीम के लिए गुरुवार का दिन बीडब्लूएफ वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशप में मिला जुला रहा। त्रिसा और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं एचएस प्रणय के अलावा चिराग सात्विक की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

कोपेनहेगन: भारत के एच एस प्रणय ने पूर्व चैम्पियन सिंगापुर के लो कीन यू को हराकर लगातार तीसरी बार विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस सत्र में मलेशिया मास्टर्स जीतने और आस्ट्रेलियाई ओपन में उपविजेता रहने वाले दुनिया के नौवे नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने 21-18, 15-21, 21-19 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन और चीनी ताइपै के चोउ तियेन चेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

World Badminton Championship 2023

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023

पदक से एक कदम दूर साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी

वहीं सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष युगल के क्वार्टरफाइनल में पहुंचकर पदक से महज एक कदम दूर हैं। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने इंडोनेशिया के लियो रॉली कारनांडो और डेनियल मार्थिन पर तीन गेम में जीत हासिल की। दुनिया की दूसरे नंबर की इस जोड़ी ने पिछली विश्व चैम्पियनशिप में पहला कांस्य पदक जीता था। सात्विक-चिराग ने राउंड 16 मैच में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 10वीं रैंकिंग पर काबिज इंडोनेशियाई जोड़ी को एक घंटे से ज्यादा समय में 21-1,19-21, 21-9 से पराजित किया। राष्ट्रमंडल खेलों की इस चैम्पियन जोड़ी का सामना अगले दौर में डेनमार्क के किम अस्ट्रूप और एंडर्स स्कारूप रासमुसेन की 11वीं वरीय जोड़ी तथा ओंग यियू सिन और टियो ई यि की सातवीं वरीय मलेशियाई जोड़ी के बीच मुकाबले के विजेता से होगा।

End of Feed