World Athletics Championship 2025 Final: नीरज चोपड़ा इतिहास रचने से चूके, लंदन ओलंपिक विजेता केशोर्न वॉल्कोट ने जीता गोल्ड

World Athletics Championship 2025 Final: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के हाथों निराशा लगी है। देश के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा सुपर 8 राउंड से ही बाहर हो गए हैं। नीरज चोपड़ा के पास अपना टाइटल डिफेंड करने का मौका था और टोक्यो में एक बार फिर से इतिहास रचने की उम्मीद थी लेकिन वे पहले थ्रो से ही असरदार नहीं दिखे और अंत में हार झेलनी पड़ी। वहीं 2012 के ओलंपिक विजेता केशोर्न वॉल्कोट ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है।

Neeraj Chopra AP (1)

नीरज चोपड़ा (फोटो- AP)

हालांकि सचिन यादव ने सभी को इंप्रेस कर दिया। उन्होंने पहला थ्रो 86.27 का फेंका। सचिन ने दूसरे थ्रो में फाउल कर दिया और तीसरे थ्रो में 85.71 का थ्रो मारा और चोथे थ्रो में वे 84.9 पर रहे और पांचवे राउंड में 85.4 का थ्रो फेंका और सभी का दिल जीत लिया।

End of Feed