स्पोर्ट्स

World Athletics Championship 2023: पुरुषों की 4 गुणा 400 टीम नहीं दोहरा सकी धमाल, पांचवें स्थान से करना पड़ा संतोष

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 28, 2023, 02:42 AM IST

नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची भारत की पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

Image

भारतीय पुरुष रिले टीम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पांचवें पायदान पर रही भारतीय टीम
  • जमैका की टीम से थोड़ा पीछे रही भारतीय टीम
  • अमेरिका ने जीता गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर

बुडापेस्ट: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन भारत की पदक की दूसरे पदक की आशाए पुरुषों की 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस पर टिकी थीं। भारतीय टीम ने 2.59.05 मिनट में दूरी तय करके नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ फाइनल में पहुंची थी। ऐसे में उनसे एक बार फिर इस प्रदर्शन को दोहराने की आस पूरा देश लगाए बैठा था। मुहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल वरियाथोडी और राजेश रमेश की भारतीय चौकड़ी इस बार आशाओं पर खरी नहीं उतरी और 2:59.92 मिनट के साथ पांचवें पायदान पर रही। भारतीय टीम अगर अपने हीट वाले प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहती तो भी पोडियम फिनिश नहीं कर पाती। उसे चौथे स्थान से संतोष करना पड़ता।

दूसरे लैप में पिछड़ा भारत

मुहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल वरियाथोडी और राजेश रमेश की भारतीय चौकड़ी ने अच्छी शुरुआत की। पहले राउंड के बाद भारतीय टीम पांचवें स्थान पर थी। लेकिन दूसरे राउंड में खराब प्रदर्शन के बाद भारत पांचवें से सातवें स्थान पर खिसक गया। तीसरे राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की और पांचवें स्थान पर वापस आ गए। अंतिम और चौथे राउंड में भारतीय खिलाड़ी ने पुरजोर कोशिश की लेकिन जमैका की टीम को पछाड़ने में नाकाम रही और उसे पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

अमेरिका ने जीता गोल्ड, फ्रांस ने सिल्वर

स्पर्धा का गोल्ड मेडल 2:57.31 मिनट के साथ अमेरिका के खाते में गया। वहीं फ्रांस की टीम 2:58.45 मिनट के साथ दूसरे और ग्रेट ब्रिटेन की टीम 2:58.71 मिनट के साथ तीसरे पायदान पर रही। जमैका 2:59.34 मिनट के साथ चौथे और भारत 2:59.92 मिनट के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article