स्पोर्ट्स

विम्बलडन 2026: सफीउलिन ने फोंसेका को हराकर किया बड़ा उलटफेर, चौथे दौर में जोकोविच से हो सकती है टक्कर

Wimbledon 2026: पिछले साल घुटने की चोट से जूझने वाले सफीउलिन ने ऑल इंग्लैंड क्लब में लगातार दूसरा बड़ा उलटफेर किया। पहले दौर में उन्होंने 12वीं वरीयता प्राप्त हमवतन एंड्री रुबलेव को हराकर सबको चौंकाया था। अब तीसरे दौर में 24वीं वरीय फोंसेका को हराकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं।​

Image

विंबल्डन में सफीउल्लीन ने किया बड़ा उलटफेर (फोटो साभार- Roman Safiullin)

Wimbledon 2026: रूस के क्वालीफायर रोमन सफीउलिन ने शुक्रवार को विम्बलडन 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए ब्राजील के युवा स्टार जोआओ फोंसेका को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ वह चौथे दौर में पहुंच गए हैं। दुनिया में 132वीं रैंक वाले 28 साल के सफीउलिन के लिए यह हफ्ता सपने जैसा रहा है। पिछले साल घुटने की चोट से जूझने वाले सफीउलिन ने ऑल इंग्लैंड क्लब में लगातार दूसरा बड़ा उलटफेर किया। पहले दौर में उन्होंने 12वीं वरीयता प्राप्त हमवतन एंड्री रुबलेव को हराकर सबको चौंकाया था। अब तीसरे दौर में 24वीं वरीय फोंसेका को हराकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं।

मैच जीतने के बाद भावुक हुए सफीउलीन

2023 में विम्बलडन क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले सफीउलिन मैच जीतने के बाद भावुक हो गए। उन्होंने अपनी शर्ट से आंसू पोंछे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि चोट के बाद वापसी करना आसान नहीं था, लेकिन यहां आकर दो वरीय खिलाड़ियों को हराना उनके लिए बहुत मायने रखता है। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए अब सफीउलिन का सामना नोवाक जोकोविच और फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। अगर जोकोविच जीतते हैं तो सफीउलिन के लिए यह कड़ी चुनौती होगी।

पिछली बार के चैंपियन से भिड़ेंगे जेनसन ब्रूक्सबी

दूसरी तरफ, पुरुष वर्ग में गत चैंपियन यानिक सिनर का सामना अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी से होगा। सिनर इस साल भी खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। महिला वर्ग में दुनिया की नंबर-1 आर्यना सबालेंका सेंटर कोर्ट पर लातविया की येलेना ओस्टापेंको से भिड़ेंगी। ओस्टापेंको अपने आक्रामक खेल के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में सबालेंका के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा। सफीउलिन का प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि विम्बलडन में रैंकिंग सिर्फ एक नंबर है। ग्रास कोर्ट पर अगर आपका दिन है तो आप किसी को भी हरा सकते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article