Latest Tennis Rankings: विंबलडन जीतकर अल्काराज नंबर.1 के सिंहासन पर कायम, मार्केटा टॉप-10 में पहुंचीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 17, 2023, 06:33 PM IST

Latest Tennis Rankings: कार्लोस अल्कारेज ने विंबलडन फाइनल में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर अपनी नंबर एक रैंकिंग भी बरकरार रखी है जबकि महिला वर्ग की चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा लंबी छलांग लगाकर शीर्ष 10 में पहुंच गई हैं।

Carlos Alcaraz, ATP Rankings: कार्लोस अल्कारेज ने विंबलडन फाइनल में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर अपनी नंबर एक रैंकिंग भी बरकरार रखी है जबकि महिला वर्ग की चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा लंबी छलांग लगाकर शीर्ष 10 में पहुंच गई हैं।

Carlos Alcaraz regains top spot in ATP Rankings

कार्लोस अल्काराज (AP)

ऑल इंग्लैंड क्लब में शनिवार को हुए फाइनल में ओन्स जाबेउर के खिलाफ 6-4, 6-4 की जीत की बदौलत वोंद्रोसोवा 32 स्थान की छलांग लगाकर दसवें नंबर पर काबिज हो गई हैं। वह विंबलडन का खिताब जीतने वाली पहली गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बनी थी।

End of Feed