India-Pakistan Hockey World Cup Live Streaming: आज हॉकी विश्व कप में इंडिया-पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला, जानें भारत में कब और कहां देख सकते हैं मैच

India vs Pakistan Hockey World Cup Live Streaming Telecast: हॉकी विश्व कप 2026 में आज, 19 अगस्त बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दूसरे दौर में पहुंचने के लिए भारत को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। ऐसे में यह मैच भारत के लिए करो या मरो वाला बन चुका है। यहां जानिए भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs PAK Hockey Live Telecast: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार, 19 अगस्त को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इसमें चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह मैच भारत के लिए करो या मरो वाला है। दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए भारत को यह मुकाबला हर हाल में जीतने होगा।

IND vs PAK Hockey

भारत और पाकिस्तान हॉकी मैच लाइव स्ट्रीमिंग।

भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि पिछले एक दशक से पाकिस्तान से मात नहीं मिली है। यानी की भारतीय हॉकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ अजेय चल रही है। अगर पाकिस्तान कोई उलटफेर करने की कोशिश करता हो तो भारत को अगले दौर में जगह बनाने के लिए कम से कम ड्रॉ खेलना होगा। क्योंकि, पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराने के बाद दुनिया की तीसरे नंबर की टीम इंग्लैंड के खिलाफ भारत को मात मिली।

End of Feed