'मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट दिन'- जोकोविच को हराने के बाद बोले मारियानो नावोन

US Open Tennis: 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को हराकर पहले ही दौर से बाहर करने के बाद अर्जेंटीना के मारियानो नावोन ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है। उन्होंने कहा कि जोकोविच उनके बचपन के हीरो रहे हैं।

US Open Tennis: अर्जेंटीना के मारियानो नावोन ने US ओपन 2026 में सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है। उन्होंने 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को पहले ही दौर में हरा दिया। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नावोन ने जोकोविच को 7-6(5), 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हराया। यह जोकोविच के करियर की सबसे बड़ी हार में से एक है। 2006 के बाद पहली बार वह किसी ग्रैंड स्लैम के पहले दौर में हारे हैं। इस हार के साथ ही उनका 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना भी टूट गया है। मैच के बाद नावोन ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है। उन्होंने कहा कि जोकोविच उनके बचपन के हीरो रहे हैं।

Navone

जोकोविच को हराना सबसे बेस्ट दिन (फोटो साभार- @usopen)

नावोन के बचपन से आइडल रहे नोवोक

नावोन ने कहा, "अभी जो फीलिंग है, उसे शब्दों में बताना मुश्किल है। नोवाक बचपन से मेरे आइडल रहे हैं। कुछ साल पहले तक मैं टॉप 100 के बाहर था, तो मैं उन्हें देख भी नहीं पाता था। मैंने उन्हें पहली बार 2023 में करीब से देखा था। 2026 में आर्थर ऐश पर, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन कोर्ट में से एक है, वहां नोवाक को हराना पागलपन जैसा है। यह अविश्वसनीय है।" नावोन इस समय अनसीडेड खिलाड़ी हैं। जीत के बाद उन्होंने अपनी फैमिली और टीम के साथ जश्न मनाया। उनके माता-पिता भी स्टेडियम में मौजूद थे।

End of Feed