Pro Kabaddi 2022 Final Live Score, Jaipur Pink Panthers vs Puneri Paltan PKL Live Score Streaming: प्रो कबड्डी लीग (PKL 2022) के पहले सेमीफाइनल में गुरुवार को जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) ने बेंगलुरू बुल्स (Bengaluru Bulls) को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरी तरफ एक अन्य करीबी सेमीफाइनल मुकाबले में पीछे से आते हुए तमिल थलाईवाज (Tamil Thalaivas) को 39-37 से मात देकर पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) ने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। पुनेरी पलटन पहली बार पीकेएल फाइनल (PKL 2022 Final) में जगह बनाई है।
प्रो कबड्डी लीग फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग (Pro Kabaddi)
प्रो कबड्डी लीग में अब खिताबी मुकाबले की बारी है और तमाम कबड्डी फैंस उत्साहित होंगे। लंबे समय तक चले इस नौवें सीजन में तमाम टीमों ने मशक्कत की लेकिन पैंथर्स और पलटन ने बाजी मारते हुए फाइनल में जगह बनाई। आइए जानते हैं कि इस बार के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग व टीवी पर इसको आप कब और कहां देख सकते हैं।
कब होगी जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच पीकेएल 2022 के फाइनल में भिड़ंत? (Jaipur Pink Panthers vs Puneri Paltan PKL 2022 Final Date)
प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 के फाइनल मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच भिड़ंत शनिवार 17 दिसंबर को होगी।कहां खेला जाएगा जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पुनेरी पलटन पीकेएल 2022 फाइनल मुकाबला? (Jaipur Pink Panthers vs Puneri Paltan PKL 2022 Final Venue)
प्रो कबड्डी लीग 2022 का फाइनल मुकाबला मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा।कितने बजे शुरू होगी जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच प्रो कबड्डी लीग 2022 फाइनल में भिड़ंत? (Jaipur Pink Panthers vs Puneri Paltan PKL Final Timing)
प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 में जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला शनिवार 17 दिसंबर, 2022 को रात 8 बजे शुरू होगा।
