
PKL Final, Jaipur Pink Panthers vs Puneri Paltan: पुणेरी पलटन को पटखनी देकर जयपुर दूसरी बार बना चैंपियन
Pro Kabaddi 2022 Final, Jaipur Pink Panthers vs Puneri Paltan PKL9 Final Score Match Updates: अभिषेक बच्चन के मलिकाना हक वाली जयपुर पिंक पैंथर्स टीम ने पुणेरी पलटन को 33-29 के अंतर से पटखनी देकर दूसरी बार प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीत लिया है। लीग दौर में पहले और दूसरे पायदान पर रही टीमें इस बार फाइनल में पहुंची थीं। ऐसे में टॉप पर रही जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम दूसरी बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही। पुणे की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सकी।दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कांटे की टक्कर हुई। लेकिन जयपुर ने एक बार पांच अंकों की बढ़त हासिल करने के बाद लगातार इसे मेंटेन करने की कोशिश की और अंत तक इस अंतर को खत्म नहीं होने दिया। फर्स्ट हाफ में जयपुर 14-12 से आगे था। सेकेंड हाफ में जयपुर ने और तेजी दिखाई। लेकिन अंतिम रेड में हार जीत का फैसला हुआ और 4 अंक के अंतर से जयपुर ने खिताब अपने नाम कर लिया।